BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

असम के चाय बगान में काम करने वाले टी ट्राइबस को मिलेगा आदिवासी का दर्जा – रामेश्वर उरांव

by bnnbharat.com
March 27, 2021
in समाचार
असम के चाय बगान में काम करने वाले टी ट्राइबस को मिलेगा आदिवासी का दर्जा – रामेश्वर उरांव
Share on FacebookShare on Twitter

तेजस्वी यादव ने बिहार-झारखंड-यूपी के लोगों से एकजुट होने की अपील की

रांची:   झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ0 रामेश्वर उरांव ने असम के धुलाई विधानसभा के डरमी मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी कामख्या प्रसाद माला के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी सत्ता में आएगी तो असम के चाय बगान में काम करने वाले टी ट्राइबस को आदिवासी का दर्जा मिलेगा. इस जनसभा को आरजेडी के वरिष्ठ नेता तेजस्वी प्रसाद यादव, प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी,महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुषमिता देव ने भी संबोधित किया. जनसभा में महागामा की विधायक दीपिका पांडेय सिंह, एआईसीसी के सचिव शकील अहमद खान और प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे भी उपस्थित थे.

लाखों की संख्या में मौजूद युवाओं एवं महिलाओं को संबोधित करते हुए डॉ0 रामेश्वर उरांव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने पिछली बार टी ट्राइबल को एसटी का दर्जा देने का भरोसा दिलाते हुए सत्ता हासिल की थी, लेकिन पांच वर्षां में भाजपा शासनकाल में असम के लोगों की हालात खराब होती गयी. उन्होंने बताया कि जब वे राष्ट्रीय जनजाति आयोग के अध्यक्ष थे, उस वक्त भी टी ट्राइबल का मामला उनके सामने आया था, इस दिशा में उनकी ओर से प्रयास भी किये गये थे, लेकिन बाद में कांग्रेस के सत्ता से बाहर हो जाने के कारण झारखंड, ओड़िशा और बिहार के विभिन्न हिस्सों से आकर चाय बगान में काम करने वाले लाखों  आदिवासियों की मांग अब तक पूरी नहीं हो पायी है. भाजपा ने टी बगान के लोगों के साथ विश्वास घात करने का काम किया है.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जनसभा में उपस्थित बड़ी संख्या में नौजवानों और महिलाओं की भागीदारी तथा उपस्थिति यह दर्शाने के लिए पर्याप्त है कि पार्टी को सफलता मिलेगी. उन्होंने कहा कि पार्टी सत्ता में आएगी, तो प्रत्येक परिवार को 200 यूनिट बिजली निःशुल्क दी जाएगी. उन्होंने कहा कि यह चुनाव आसाम की भाषा,संस्कृति को बचाये रखने की है. भाजपा वाले कह रहे है कि खेला होबे, तो निश्चित रूप से असम में भी खेला होबे और भाजपा से जनता सत्ता छिनने का काम करेगी.

इस मौके पर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि अब समय आ गया है कि बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के लोग एकजुट होकर भाजपा को सबक सिखाये. उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रतिवर्ष 2 करोड़ लोगों को रोजगार देने का वायदा किया था, लेकिन सच्चाई यह है कि आज देश में बेरोजगारी बढ़ी है, युवाओं को रोजगार देने की जगह लोगों से रोजगार छिनने का काम हुआ है.आसाम को तहस नहस करने का काम किया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सिमडेगा के बंगरू जंगल में चलाई जा रही अवैध शराब की फैक्ट्री को पुलिस ने किया नष्ट

Next Post

सदर अस्पताल के एस एन सी यू में 4 नए बेबी वार्मर बेड का उद्घाटन

Next Post
सदर अस्पताल के एस एन सी यू  में 4 नए बेबी वार्मर बेड का  उद्घाटन

सदर अस्पताल के एस एन सी यू में 4 नए बेबी वार्मर बेड का उद्घाटन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d