BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शिक्षक पर लगा छात्राओं के यौन उत्पीड़न का आरोप

by bnnbharat.com
September 29, 2019
in Uncategorized
शिक्षक पर लगा छात्राओं के यौन उत्पीड़न का आरोप

Teacher accused of sexual harassment of girl students

Share on FacebookShare on Twitter

पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में छात्रों के अभिभावकों ने शुक्रवार को एक निजी आवासीय स्कूल में जमकर उपद्रव मचाया और तोड़फोड़ की. पुलिस ने शनिवार को बताया कि अभिभावक स्कूल के एक शिक्षक पर छात्राओं से यौन उत्पीड़न के आरोप के चलते नाराज थे. आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले की जांच अभी जारी है.

मालदा के पुलिस अधीक्षक आलोक राजोरिया के मुताबिक, इंग्लिश बाजार थाना क्षेत्र के मिल्की एरिया में एक निजी स्कूल के शिक्षक पर कक्षा सात की एक छात्रा द्वारा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद उपद्रव शुरू हुआ. इसी दौरान अन्य छात्राओं ने भी आगे आकर शिक्षक पर ऐसे ही आरोप लगाए.

इन आरोपों की चर्चा फैलने के बाद बहुत सारे अभिभावक स्कूल में एकत्र हो गए. अभिभावकों की नाराजगी देखकर आरोपी शिक्षक स्कूल से फरार हो गया. इससे नाराज अभिभावकों ने स्कूल में तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी.

मिल्की ग्राम पंचायत अध्यक्ष निजाम अली ने बताया कि अभिभावकों ने शिक्षक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए मालदा-माणिकचक राज्य हाईवे पर जाम लगा दिया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को तलाश कर हिरासत में ले लिया. उधर, स्कूल ने इस मामले में कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्याज़ की कीमत खुदरा बाजार में 80 रुपये से ऊपर जाने की आशंका

Next Post

भाजपा कर सकती है आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी

Next Post
भाजपा कर सकती है आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी

भाजपा कर सकती है आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d