BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शिक्षक सम्मान सह स्वागत समारोह का आयोजन नव नियुक्त शिक्षकों को किया गया सम्मानित

by bnnbharat.com
July 17, 2019
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

बरकट्ठा:शिक्षक कभी साधारण नही होता सृजन और विध्वंस शिक्षक की गोद मे पलता है।समाज के लिए शिक्षक की उपयोगिता जीवन पर्यंत बनी रहती है।एक शिक्षक में ब्रह्मा ,विष्णु और महेश तीनो के गुण विद्यमान होते है। शिक्षक छात्रों को एक बेहतर नागरिक बना सकते है।उम्मीद है कि आप इस कार्य को बेहतर ढंग से करेंगे।उक्त बातें बीआरसी बरकट्ठा प्रांगण में बीआरसी व प्राथमिक शिक्षक संघ ,बीआरपी/सीआरपी संघ ब्लॉक इकाई के सयुंक्त बैनर तले गुरुपूर्णिमा के अवसर पर आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बीईईओ अशोक कुमार पॉल ने कही।

उत्क्रमित मध्य विद्यालय के अध्यापक लखन रविदास के विगत माह अवकाश ग्रहण करने एवं प्रखंड में आए नवनियुक्त शिक्षकों के उपलक्ष्य में सम्मान सह स्वागत समारोह का आयोज़न किया गया।इसके पूर्व मुख्य अतिथि बीईईओ अशोक कुमार पॉल,अखिल प्राथमिक शिक्षक संघ प्रखंड अध्यक्ष शशिभूषण प्रसाद,सीआरपी प्रतिनिधि अनंत कुमार पांडेय,वरिष्ठ शिक्षक नागेश्वर महतो,मधुसूदन प्रसाद ने सयुंक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।वहीं कार्यक्रम का संचालन शिक्षक यमुना साव ने की।जहाँ प्राथमिक शिक्षक संघ प्रखंड अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद व अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।वहीं नव नियुक्त 29 प्राथमिक विद्यालयों एवं 14 उच्च विद्यालयों के शिक्षकों को फूल माला पहनाकर भब्य स्वागत किया गया।साथ ही उपहार भेंटकर सम्मानित किया गया।वहीं सरकारी सेवा से अवकाश ग्रहण करनेवाले शिक्षक लखन रविदास को शॉल ओढ़ाकर एवं उपहार देकर ससम्मान विदाई दी गई।धन्यववाद ज्ञापित करते हुए वरीय शिक्षक नागेश्वर महतो ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आयोज़न होने से शिक्षकों में उत्साह बढ़ता है और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा जागृत होती है।मौके पर शिक्षक मधुसूदन प्रसाद,यमुना बैठा,रामकिशुन महतो,राजेन्द्र प्रसाद,रामचंद्र प्रसाद,मंजू बाला,छत्रु प्रसाद,सावित्री देवी,युगल ठाकुर,हासिर मुज्जफर,अनवर हुसैन,राकेश बिहारी पांडेय,रंजीत यादव,महादेव ठाकुर,मो0 रियाजुद्दीन ,शंकर प्रसाद,राजकुमार रविदास,परमेश्वर प्रसाद,महेश कुमार सीआरपी अनंत पाण्डेय समेत दर्ज़नो शिक्षक व सीआरपी,बीआरसी कर्मी उपस्थित थे।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सुधरेगी शहर की प्रमुख सड़कें, मरम्मति हेतु तीन माह का मिला समय

Next Post

रोटरी क्लब द्वारा स्कूल में सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन की स्थापना

Next Post

रोटरी क्लब द्वारा स्कूल में सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन की स्थापना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d