BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शिक्षक ने छात्रा के साथ की अश्लील बातें, मामला पहुंचा महिला आयोग

by bnnbharat.com
September 5, 2019
in समाचार
शिक्षक ने छात्रा के साथ की अश्लील बातें, मामला पहुंचा महिला आयोग

Teacher made obscene talk with the student, the matter reached the Women's Commission

Share on FacebookShare on Twitter

आशका पटेल,

रांची : शिक्षक दिवस के अवसर पर देश भर में शिक्षक दिवस को लेकर कई आयोजन किये जा रहे हैं. राजधानी रांची के महिला आयोग में गुरू और शिष्या के रिश्ते को तार-तार करने और उसकी पवित्रता को गंदा करने का एक बिल्कुल अजीबोगरीब मामला सामने आया. महिला आयोग की अध्यक्ष कल्याणी शरण ने फोन पर युवती के साथ अश्लील बातें करने वाले अशोक राणा को अपने कक्ष में बुलाकर मामले की सुनवाई की. महिला आयोग की सख्ती पर आरोपी ने अंडरटेकिंग दी कि अब दुबारा यह गलती नहीं होगी.

यह कोई पहला अवसर नहीं है, जब महिला आयोग तक कोई मामला पहुंचा हो, पर यह पहला मामला है, जहां एक शिक्षक ने अपने एक शार्गीद से उल्टी- सीधी बातें करने की हिमाकत की है. इसके अलावा सैलरी बढ़वाने, गॉशिप करने और यहां तक कि बेडरूम तक पहुंचने तक की बातें कह डाली. यह तो शिक्षक की हिम्मत की दाद देनी होगी कि उसने बिना कुछ सोचे-समझे कुछ भी कह दिया. जिंदादिल पीड़िता ने अपनी फरियाद अपनी दोस्त से किया, पर सिलाई की ट्रेनिंग करने गयी युवती को क्या पता था कि वह पचड़े में फंस जायेगी और उसे किया गया टेलीफोन कॉल बेपरवाह शिक्षक को और उल्टा-सीधा करने की हिम्मत दे देगा.

पीड़िता का कहना था कि पहले 3 सितंबर को कॉल आया, फिर ट्रेनर ने कहा कि तुम्हारी फ्रेंड तो सब कुछ शेयर करती है, तुम क्यों नहीं करती हो. पीड़िता की तरफ से सेंटर के निदेशक को शिकायत की गयी, रिकार्डिंग भेजी गयी और व्हाट्सएप मेसेज भी दिया गया, पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी. पीड़िता ने अपनी सहेलियों के साथ सामाजिक सरोकार और अन्य बंधनों को परहेज करते हुए अपने साथ हुई घटना को लेकर न्याय का दरवाजा खटखटाने की सोंची. पीड़िता ने 5 सितंबर को महिला आयोग के दफ्तर में कॉल कर शिकायत की और उसे गुरुवार को 11 बजे बुलाया गया.

कुछ लड़कियां मेरे पास आयी थी : कल्याणी शरण

महिला आयोग की अध्यक्ष कल्याणी शरण ने कहा कि बुधवार को मेरे पास कुछ युवतियां आयी थी. उन्होंने कहा कि पीड़िता की यह हिम्मत की दाद देती हूं कि कैसे शिक्षक ने अपने प्रशिक्षुओं के कारनामों का खुलासा किया. 10 दिन का प्रशिक्षण समाप्त हो गया है. अब एजेंसी सर्टिफिकेट नहीं दे रहा है. महिला आयोग की पहल पर सभी प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र दिलाया जायेगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रांची में जीरो कट बिजली उपलब्ध कराने में क्यों हो रही देर – मुख्यमंत्री

Next Post

‘बिटिया स्वस्थ रहें, पढ़ाई पूरी करें और राज्य का नाम करें रोशन’ : सीएम

Next Post
‘बिटिया स्वस्थ रहें, पढ़ाई पूरी करें और राज्य का नाम करें रोशन’ : सीएम

'बिटिया स्वस्थ रहें, पढ़ाई पूरी करें और राज्य का नाम करें रोशन' : सीएम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d