सरायकेला खरसांवा जिले के गम्हरिया प्रखंड स्थित राजकीयकृत उड़िया मध्यविद्यालय आदित्यपुर, गम्हरिया की प्रधानाध्यापिका संध्या प्रधान को उत्कृष्ट कार्य करने हेतु राष्ट्रपति पुरस्कार मिला. बताते चले कि वर्ष 2016 में जिला स्तर पर सर्वश्रेष्ठ शिक्षिका का पुरस्कार मिला. उसके बाद 2017 में राष्ट्रीय स्तर पर स्वक्षता का पुरस्कार मिला. जिसमे झारखंड द्वितिय स्थान पर रहा, जिसका श्रेय पूर्णरूप से शिक्षिका संध्या प्रधान को ही जाता है. इतना ही नहीं उप्लब्धधियों का सिलसिला यही खत्म नहीं होता. तीन बार टाटा स्टील के द्वारा भी इस शिक्षिका को अवार्ड मिल चुका है. इनके द्वारा अनेको प्रकार के आधारभूत संरचना का विकास किया गया है. बात यही पर खत्म नहीं होती इन्होंने बालिकाओं के विकास पर भी काफी जोड़ दिया है,जैसे वालिकाओ की उन्नत शिक्षा, उन्नत पोषण,उन्नत जीवन शैली जैसी बहुत सारी सुविधाएं. जवाहर नवोदय विद्यालय में भी इनके द्वारा पढ़ाये गए काफी बच्चों का चयन हुआ है. बहरहाल आज की तारीख में यह शिक्षिका संध्या प्रधान किसी पहचान की मोहताज़ नहीं है. इन्होंने अपनी सहयोगी शिक्षिकाओं की मदद से या यूं कहें कि स्कूल की सभी शिक्षिकाओं की बदौलत ही आज इन्होंने अपने पहचान को एक शिखर पर ले गई . अगर सहयोगी शिक्षिकाओं की बात करें तो यह कहना कतई गलत नहीं होगा कि यह जो आज राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृत शिक्षा का पहचान हमारे झारखंड के इस जिले को मिला है. वह इन सभी सहयोगी शिक्षिकाओं के बदौलत ही मिल पाई है,क्योंकिअकेला चना कभी भांड नहीं फोड़ता यह जग जाहिर है.फिलहाल इस उच्यस्तरीय पहचान को दिलानेवाली उन नायिकाओं में ममता झा,प्रमिला कुमारी, नंदिता दास, पुष्पा कुमारी,मीरा कुमारी,पूर्णिमा आचार्या, अनिता पात्रों, रंजीता राउत शामिल हैं .

