लखीसराय :- लखीसराय के पुराने बाजार मध्य विद्यालय के भवन में राकेश शकुंदन की अध्यक्षता में विभिन्न शिक्षक संघों की बैठक की गई, जिसमें सर्वसम्मति से जिला के शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर शिक्षक संघर्ष मोर्चा का निर्माण हुआ.
इसमें लखीसराय जिला के शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर विचार किया गया. समस्याओं के समाधान के लिए शनिवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय पर महाधरना देने का निर्णय लिया गया.
डीपीओ को वरीयता के आधार पर प्रभार देने, बकाया वेतन कैंप के माध्यम से शेष बचे प्रशिक्षित शिक्षकों का सेवा पुस्तिका को उपलब्ध करने, कार्यालय में नियुक्ति, कार्यकाल पूर्ण कर चुके समन्वयक को कार्यमुक्त कर नए समन्वयक नियुक्त करे, वेतन मद की राशि शिक्षकों के खाते पर हस्तांतरित करने की मांग की गई है.
शिक्षक संघर्ष मोर्चा में संरक्षक राकेश , महासचिव अमित कुमार, संयोजक ओमप्रकाश रजक, मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश पासवान, प्रवक्ता संजय कुमार बनाए गये.

