रांची : अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, बरियातु, रांची, के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाइन माध्यम द्वारा योग, ध्यान और आसन किया गया. शारीरिक शिक्षा के शिक्षक कृष्ण कान्त ठाकुर ने निर्देशन में सभी ने उपरोक्त क्रियाएं कीं. प्राचार्य विनय कुमार पाण्डेय ने कहा कि योग हमारे मस्तिष्क और शरीर को एकाकार करता है हमारे संतुलित और समग्र सदविचारों को तदनुसार कर्म में प्रेरित करने के लिए.

