खूंटी जिला के मुरहू स्थित श्योर सक्सेस कोचिंग सेंटर में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो ने कोचिंग के विद्यार्थियों और शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि माता-पिता एवं गुरूजनों का आदर-सम्मान करें, छोटे-बड़े सबकी इज्जत करें. माता-पिता भी कोई गलत कार्य बच्चे के सामने न करें साथ ही स्वच्छता का ध्यान रखें. अपने गली मुहल्ले एवं स्कूल के अगल बगल सभी जगह अवश्य सफाई रखें. विद्यार्थियों को मन लगा कर पढ़ाई करने और अपने अगल-बगल के गरीब बच्चों को भी पढ़ाई में मदद करने की अपील की.
मुरहू प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा शिक्षक हमारे समाज का निर्माण करते हैं वही हमारे मार्गदर्शक होते हैं, शिक्षक का स्थान माता-पिता से भी ऊंचा होता है. माता-पिता बच्चे को जरूर जन्म देते है लेकिन शिक्षक उसके चरित्र को आकार देकर उज्ज्वल भविष्य की नींव तैयार करता है.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीस सूत्री उपाध्यक्ष ओमप्रकाश कश्यप, उपाध्यक्ष ज्योतिष भगत, युवा मोर्चा अध्यक्ष अनूप साहू, राजू, आदित्य गुप्ता, सुरेश अकेला, प्रखंड महामंत्री धर्मेंद्र तिवारी, अर्जुन साव आदि शामिल हुए.

