लावालौंग: प्रखंड मुख्यालय स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय लावालौंग में शिक्षक अभिभावक दिवस मनाया गया. जिसकी अध्यक्षता मोहम्मद मुजीब ने की. इस मौके पर 77 अभिभावक व मुखिया, वार्ड सदस्य 407 विद्यार्थी तथा 18 शिक्षकों ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया. अभिभावक राजेश कुमार ने कहा कि सभी अभिभावकों अपने बच्चों को समय पर तैयार करके विद्यालय नियमित रूप से भेजने की अपील की .
विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार तथा मिडिल स्कूल के प्रधानाध्यापक दयानंद सिंह ने विद्यालय में उपलब्ध सुविधा, जल संरक्षण, बच्चों के सर्वांगीण विकास में माता-पिता की भूमिका, स्वच्छता, बच्चों की उपस्थिति इत्यादि पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई. उपस्थित अभिभावक और शिक्षकों ने खुलकर विद्यालय विकास के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा किया तथा इस प्रकार की भी बैठक हर माह आयोजित करने की मांग की.
विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार इस प्रकार की बैठक हर 3 महीने में करना है. अभिभावकों ने विद्यालय में एक चतुर्थवर्गीय कर्मचारी बहाल करने तथा उसे अपने-अपने पास से सहयोग राशि देने का प्रस्ताव पास किया. अभिभावकों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि जो अभिभावक अपने बच्चे को नियमित रूप से विद्यालय नहीं भेजेंगे उन तक वे पहुंच बनाकर अपने बच्चे को नियमित रूप से विद्यालय भेजने का आग्रह करेंगे.
कार्यक्रम का संचालन अशोक कुमार पासवान ने किया. मौके पर शिक्षक सुमंत कुमार, मोहम्मद खालिद ,सकल देव इत्यादि उपस्थित थे.

