BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दक्षिण अफ्रीका का सूपड़ा साफ करने से महज़ 2 विकेट दूर इंडियन ब्रिगेड

by bnnbharat.com
October 21, 2019
in समाचार
दक्षिण अफ्रीका का सूपड़ा साफ करने से महज़ 2 विकेट दूर इंडियन ब्रिगेड
Share on FacebookShare on Twitter

रांची में खेले जा रहें भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरे टेस्ट मैच में भारत जीत की दहलीज पर पहुंच चुका है .जहा दक्षिण अफ्रीका 132 रन पर 8 विकेट गवां चुकी है. टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी 9 विकेट पर 497 रन का बड़ा स्कोर बनाकर घोषित कर दी . जवाब में दक्षिण अफ्रीका अपनी पहली पारी में सिर्फ 162 रनों पर पूरी टीम वापस लौट गयी . पहली पारी के आधार पर भारत को 335 रनों की बड़ी बढ़त मिली .

दक्षिण अफ्रीकन टीम फॉलोऑन नहीं बचा पाई, जिसके बाद उन्हें फिर से बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरना पड़ा . फॉलोऑन खेलते हुए दूसरी पारी में तीसरे दिन स्टंप्स तक दक्षिण अफ्रीका ने 8 विकेट गंवा कर महज़ 132 रन बनाए हैं . थ्यूनिस डि ब्रुइन (30 रन) और एनरिक नोर्टिजे (5 रन) क्रीज पर मौजूद हैं . दक्षिण अफ्रीका अभी भी टीम इंडिया से 203 रन पीछे है, जबकि भारत को जीत के लिए सिर्फ दो विकेट की जरुरत है .

दूसरी पारी में भी दक्षिण अफ्रीका के लिए स्थिति कुछ ख़ास नहीं बदली और विकेटों का पतन होता चला गया . क्विंटन डि कॉक (5) को उमेश यादव ने बेहतरीन गेंद पर बोल्ड किया . इसके बाद मोहम्मद शमी ने पहली पारी में अर्धशतक लगाने वाले जुबैर हमजा को खाता खोले बिना आउट कर मेहमान टीमको दूसरा झटका दे दिया . कप्तान फाफ डु प्लेसिस भी शमी का शिकार बने और 4 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए . शमी ने टेम्बा बावूमा को भी बिना खाता खोले वापस लौटा दिया . ऋद्धिमान साहा ने शमी की गेंद पर बावूमा का शानदार कैच पकड़ा . डीन एल्गर को उमेश यादव की एक गेंद हेलमेट पर भी जा लगी जिसके बाद वह रिटायर्ड हर्ट होकर वापस लौट गए .

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

महाराष्ट्र में भाजपा प्रचंड बहुमत की ओर अग्रसर

Next Post

‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ का पोस्टर रिलीज, अजय और सैफ का दिखा दमदार लुक

Next Post
‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ का पोस्टर रिलीज, अजय और सैफ का दिखा दमदार लुक

‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ का पोस्टर रिलीज, अजय और सैफ का दिखा दमदार लुक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d