BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

IND vs NZ: वनडे के बाद टेस्ट में भी टीम इंडिया का सफाया, 2-0 से जीता न्यूजीलैंड

by bnnbharat.com
March 2, 2020
in समाचार
IND vs NZ: वनडे के बाद टेस्ट में भी टीम इंडिया का सफाया, 2-0 से जीता न्यूजीलैंड

IND vs NZ: वनडे के बाद टेस्ट में भी टीम इंडिया का सफाया, 2-0 से जीता न्यूजीलैंड

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: न्यूजीलैंड के हाथों लगातार दूसरे टेस्ट मैच में हार के साथ ही टीम इंडिया को दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-2 से व्हाइटवॉश का सामना करना पड़ा. क्राइस्टचर्च में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में कीवियों ने विराट ब्रिगेड को 7 विकेट से शिकस्त दे दी. इससे पहले मेजबान टीम ने भारत को पहले टेस्ट मैच में 10 विकेट से हराया था. इस तरह न्यूजीलैंड ने दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम को अपने घर पर 2-0 से मात दे दी.

भारत को मिली थी वनडे सीरीज में 0-3 से हार

इस दौरे पर टी-20 सीरीज 5-0 से जीतने के बाद भारत को वनडे सीरीज में 0-3 से हार मिली थी. अब टेस्ट सीरीज में भी टीम इंडिया को 0-2 से शर्मिंदगी झेलनी पड़ी है. क्राइस्टचर्च में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया पहली पारी में 242 रनों पर ऑलआउट हो गई. टीम इंडिया के लिए हनुमा विहारी ने सबसे ज्यादा 55 रनों की पारी खेली जबकि चेतेश्वर पुजारा और पृथ्वी शॉ ने 54-54 रन बनाए.

काइल जेमिसन ने 5 विकेट झटके

न्यूजीलैंड की तरफ से काइल जेमिसन ने 5 विकेट झटके. जवाब में भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को पहली पारी में 235 रनों पर ऑलआउट कर दिया. इस तरह भारत को पहली पारी के आधार पर 7 रन की बढ़त मिली थी. पहली पारी में न्यूजीलैंड के लिए टॉम लाथम ने सबसे ज्यादा 52 रन बनाए थे. निचले क्रम में काइल जेमिसन ने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी की. जेमिसन ने 49 रनों की पारी खेली.

भारतीय टीम दूसरी पारी में 124 रनों पर ढेर हो गई और न्यूजीलैंड को यह मैच और सीरीज जीतने के लिए 132 रनों का आसान लक्ष्य मिला. भारत की ओर से इस पारी में सबसे ज्यादा 24 रन चेतेश्वर पुजारा ने बनाए. उनके बाद रवींद्र जडेजा रहे जिन्होंने 16 रनों की नाबाद पारी खेली. न्यूजीलैंड ने इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए 3 विकेट गंवाकर 132 रन बना लिए और 7 विकेट से भारत को हरा दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने समाज को परेशानी में झोंका: शरद पवार

Next Post

BIG BREAKING: नहीं रद्द हुआ डेथ वारंट, कल सुबह फांसी पर लटकाए जाएंगे निर्भया के गुनहगार!

Next Post
BIG BREAKING: नहीं रद्द हुआ डेथ वारंट, कल सुबह फांसी पर लटकाए जाएंगे निर्भया के गुनहगार!

BIG BREAKING: नहीं रद्द हुआ डेथ वारंट, कल सुबह फांसी पर लटकाए जाएंगे निर्भया के गुनहगार!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d