BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

टीम इंडिया की शर्मनाक हार, ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से जीता एडिलेड टेस्ट

by bnnbharat.com
December 19, 2020
in समाचार
टीम इंडिया की शर्मनाक हार, ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से जीता एडिलेड टेस्ट
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: एडिलेड टेस्ट में भारत को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. पहली पारी में 53 रनों की बढ़त मिलने के बाद भारतीय टीम दूसरी पारी में सिर्फ 36 रनों पर सिमट गई और ऑस्ट्रेलिया ने 90 रनों का लक्ष्य सिर्फ 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया. दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की ओर से जो बर्न्स ने नाबाद 51 रन बनाए. वेड ने भी 33 रनों की पारी खेली.

हालांकि ऑस्ट्रेलिया की जीत के हीरो तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड रहे, जिन्होंने महज 8 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किये. मैच के स्कोर की बात करें तो टीम इंडिया ने पहली पारी में 244 रन बनाए, जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम सिर्फ 191 रन बना सकी. भारतीय टीम को पहली पारी में 53 रनों की बढ़त मिली और उसके बाद विराट एंड कंपनी दूसरी पारी में 36 रनों पर ढेर हो गई.


एडिलेड टेस्ट के तीसरे दिन टीम इंडिया 62 रनों की बढ़त के साथ मैदान पर उतरी और उसने पृथ्वी शॉ के तौर पर सिर्फ एक विकेट गंवाया था लेकिन फिर जो हुआ उसपर यकीन कर पाना मुश्किल था. सबसे पहले कमिंस ने नाइट वॉचमैन बुमराह को 2 रन पर निपटाया. इसके बाद पुजारा भी 0 पर निपट गए. फिर जब जोश हेजलवुड गेंदबाजी करने आए जमानों मैदान पर तहलका ही मच गया.

उन्होंने मयंक अग्रवाल को निपटाया और फिर उसी ओवर में रहाणे भी आउट हो गए. 14वें ओवर में कप्तान कोहली का विकेट भी गिर गया. साहा, अश्विन, हनुमा विहारी भी टीम इंडिया को नहीं बचा पाए. जोश हेजलवुड ने सिर्फ 8 रन देकर 5 विकेट टराए और कमिंस ने 21 रन देकर 4 विकेट लिये. अंत में बल्लेबाजी करने आए मोहम्मद शमी चोटिल हो गए और टीम इंडिया को 36 रनों पर अपनी पारी घोषित करनी पड़ी. ये टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया का सबसे कम स्कोर है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

टीम इंडिया की खराब प्रदर्शन पर ट्रोल हुए कोच, लोग बोले- द्रविड़ को दो जिम्मेदारी

Next Post

UPPSC भर्ती 2020: असिस्‍टेंट प्रोफेसर, लेक्‍चरर समेत 328 पदों की निकली वेकैंसी

Next Post
UPPSC भर्ती 2020: असिस्‍टेंट प्रोफेसर, लेक्‍चरर समेत 328 पदों की निकली वेकैंसी

UPPSC भर्ती 2020: असिस्‍टेंट प्रोफेसर, लेक्‍चरर समेत 328 पदों की निकली वेकैंसी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d