रांची: 4 दिसंबर से 8 दिसंबर तक महाराष्ट्र के अमरावती में आयोजित होने वाले वर्ल्ड पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए झारखंड से पावर लिफ्टर्स अशोक कुमार गुप्ता, हेमा कुमारी, सुजाता भकत, लक्ष्मी शर्मा, आस्था भदानी, किरण मिश्रा, सौम्या, राणा हर्षवीर, विनय, पिंटू सिंह, संदीप कुमार महाराष्ट्र के अमरावती के लिए रवाना हुए. साथ ही अजय पोद्दार (भारतीय टीम मैनेजर) भी रवाना हुए.
उक्त जानकारी झारखंड पॉवर लिफ्टर्स एसोसिशन के सचिव अशोक कुमार गुप्ता ने दी.

