गोड्डा: गुलाम भारत में देश के नौजवानों को अंग्रेजो के खिलाफ तैयार करने वाले सुभाष चंद्र बोस जिन्होंने “तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा” का नारा लगाकर युवाओं में देश के प्रति जोश फूंकने वाले सुभाष चंद्र बोस कि आज पूरे देश भर में जयंती मनाई गई. गोड्डा जिला के तमाम प्रखंडों में भी जयंती को लेकर जगह-जगह कार्यक्रम किए गए.
सदर प्रखंड के रंगमटिया स्थित एसबी टेक्नो मिशन के निदेशक रजनीकांत महतो की अगुवाई में तमाम शिक्षकों द्वारा सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया गया. रजनीकांत महतो ने स्कूली बच्चों को प्रेरित करते हुए सुभाष चंद्र बोस के बताए गए मार्ग पर चलने को कहा. इस दौरान प्राचार्य एसएन झा, शिक्षक मिथिलेश कुमार महतो, विष्णु कुमार, काजल कुमारी, बाल किशोर, एमडी अनवर अंसारी, जयमाला कुमारी, दीप नारायण व दीनबंधु कुमार महतो आदि शिक्षक मौजूद थे.
साथ ही अनुसूचित जनजाति आवासीय उच्च विद्यालय धमनी सहित जिले के तमाम सरकारी विद्यालयों में भी धूमधाम से सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई. स्कूल के शिक्षकों द्वारा सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया गया. साथ ही शिक्षकों द्वारा उनकी जीवनी पर बारी बारी से प्रकाश डाला गया.

