गिरिडीह: गिरिडीह जिले के जमुआ-चितरडीह मुख्य मार्ग पर कंदाजोर के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई.वहीं एक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. कंदाजोर और कुसैया के बीच पुल के पास गिरिडीह से जमुआ की तरफ आ रही मारुति वाहन की सामने से टक्कर विपरीत दिशा से जा रही बाइक से हो गई. इसमें बाइक सवार जमुआ के कुरहोबिदो निवासी 17 वर्षीय विकास साव की मौत घटनास्थल पर हो गयी. बाइक पर सवार उसी गांव का एक अन्य युवक छोटू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया.

