एस के सिंह,
पटना: दुल्हिन बाजार थाना क्षेत्र में एक किशोरी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है. घटना के बाद इलाके में सनसनी व्याप्त है. पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुटी है.
घटना के संबंध में बताया गया है कि दुल्हिन बाजार थाना क्षेत्र के एनखा गांव में आपसी विवाद को लेकर एक किशोरी की जमकर पिटाई की गई.
इस घटना में किशोरी की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि गांव के रमेश साव की 14 वर्षीय पुत्री को गांव के ही तीन लोगों ने लाठी-डंडे से पीट पीटकर कर मौत के घाट उतार दिया.

