BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

तेज प्रताप ने छेड़ी बांसुरी की तान, सीएम को लेकर विवादित बयान पर राजनीतिक बयानबाजी तेज

by bnnbharat.com
February 22, 2020
in समाचार
तेज प्रताप ने छेड़ी बांसुरी की तान, सीएम को लेकर विवादित बयान पर राजनीतिक बयानबाजी तेज
Share on FacebookShare on Twitter

वैशाली:  राजनीति से ज्यादा अपने तरह-तरह के ‘अवतार’ को लेकर चर्चा में रहते हैं लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव. अब महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर वैशाली जिले के गंगाजल गांव में उनका ‘कृष्ण अवतार’ देखने को मिला. यहां एक धार्मिक कार्यक्रम में तेज प्रताप ने मंच से बांसुरी की तान छेड़ सभी को हैरान कर दिया.

इस कार्यक्रम के बारे में तेज प्रताप यादव ने ट्वीट कर कहा कि महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर वैशाली जिले के गंगाजल गांव में नव-निर्मित मंदिर में देवी-देवताओं की प्रतिमा का प्राण-प्रतिष्ठान और पांच दिवसीय यज्ञ समारोह में भाग लिया. अपार भीड़ देख संबोधन करने से खुद को रोकने में असमर्थ रहा. तमाम जनता को बहुत-बहुत धन्यवाद अथाह प्रेम व सम्मान के लिए.

इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने मंच से कहा कि कंस का वध होगा तो फिर 2020 में किसका वध होगा?  तेज प्रताप यादव ने आगे कहा कि यह हमें बोलने की जरूरत नहीं है. आप लोग भली भांति जानते हैं.  तेजप्रताप के इस भाषण से राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है.

तेजप्रताप ने मंच से सवाल किया कि 2020 में किसका वध होगा? इस दौरान उन्होंने सभा में मौजूद लोगों से इसका जवाब मांगा और वहां मौजूद लोगों ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार का नाम लिया. फिर तेजप्रताप यादव ने बांसुरी बजाई और शंख बजाकर सभा में मौजूद लोगों को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा.
बिहार ना भूली राउर धोखा: तेज प्रताप

इससे पहले पीएम मोदी को लेकर तेज प्रताप ने विवादित बयान दिया था, दिल्ली के हुनर हाट में पीएम के लिट्टी-चोखा खाने को लेकर आरजेडी प्रमुख लालू यादव के दोनों बेटों तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव ने तंज कसा था। आरजेडी सुप्रीमो के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने पीएम की तस्वीर को लेकर तंज कसते हुए ट्वीट किया कि ‘कतनो खईबऽ लिट्टी चोखा, बिहार ना भुली राउर धोखा..!’

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय संस्थान ने मनाई शिव जयंती

Next Post

सड़क निर्माण में लगे मशीन को किया आग के हवाले

Next Post
सड़क निर्माण में लगे मशीन को किया आग के हवाले

सड़क निर्माण में लगे मशीन को किया आग के हवाले

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d