बिहार: हसनपुर विधानसभा सीट पर मतगणना चल रही है. हसनपुर विधानसभा सीट पर तेज प्रताप यादव पीछे चल रहे हैं. चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, अभी तक तेज प्रताप यादव को 6416 वोट मिले हैं जबकि जदयू के राज कुमार को 8 हजार के करीब वोट मिले हैं.
बता दें कि तेज प्रताप यादव राजद प्रमुख लालू यादव के बड़े बेटे हैं. खुद तेजस्वी यादव ने उनके लिए कई बार रैली की.

