BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

तेजप्रताप का दौरा विवादों में, होटल के मालिक व मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज

अनलॉक नियमों की अनदेखी मामले में मामला दर्ज

by bnnbharat.com
August 28, 2020
in समाचार
बजट से अच्छी सत्यनारायण भगवान की कथा होती : तेजप्रताप
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: अनलॉक के दौरान नियमों और गाइडलाइन की अनदेखी कर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता तेज प्रताप यादव के लिए होटल खोलने के मामले में रांची जिला प्रशासन की ओर से मामला दर्ज कराया गया है. प्रशासन की ओर से रांची के चुटिया थाना में होटल कैपिटल रेसिडेंसी के मालिक और मैनेजर दुष्यंत कुमार सामंतरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है.

तेज प्रताप यादव ने विशेष अनुमति प्राप्त कर गुरुवार को आरजेडी प्रमुख और अपने पिता लालू प्रसाद यादव से रिम्स निदेशक के बंगले में जाकर मुलाकात की. बाद में वे चुटिया स्थित होटल कैपिटल रेसिडेंसी पहुंचे और उन्हें होटल के कमरा नंबर 507 में ठहराया गया. इसकी शिकायत मिलने पर जिला प्रशासन की ओर से मामले की छानबीन की गयी और घटना सत्यापित होने के बाद देर रात होटल के मालिक और मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया.

अंचल अधिकारी की ओर से दर्ज एफआइआर में कहा गया है कि सरकार के द्वारा कोरोना वायरस कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं उसकी अवहेलना करते हुए तेज प्रताप को होटल में रहने की जगह दी गयी. अब यह देखना दिलचस्प हो गया है कि प्रशासन की ओर से इस मामले में क्या कार्रवाई की जाती है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार होटल कैपिटल रेसिडेंसी को क्वारंटीन सेंटर भी बनाया गया है, जहां कोरोना योद्धा चिकित्सकों के रहने की व्यवस्था की गयी.

इधर, आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि लालू प्रसाद के परिवार से होटल कैपिटल रेसिडेंसी के मालिक का पुराना पारिवारिक संबंध है. वैवाहिक कार्यक्रम में भी लालू प्रसाद के घर इसी होटल की कैटरिंग टीम पटना जाती रही है.

उन्होंने बताया कि होटल मालिक की ओर से पारिवारिक रिश्ते के तहत सिर्फ तेजस्वी यादव को ठहरने की अनुमति दी गयी और इसके लिए कोई बिलिंग नहीं होगी.  दूसरी तरफ होटल संचालक ने इस मामले को लेकर मीडिया में कुछ भी बोलने से इंकार किया है, वहीं बताया जा रहा है कि सात दिनों के क्वारंटीन में रहने की अनुमति तेज प्रताप यादव को दी गयी थी.

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव अपने पिता लालू प्रसाद यादव के बुलावे पर रांची पहुंचे थे. उनके साथ वाहनों का एक पूरा काफिला झारखंड पहुंचा है, इसे लेकर झारखंड बीजेपी की ओर से भी सवाल उठाये गये हैं और कहा है कि तेज प्रताप ने लॉकडाउन के नियमों का उल्लंन किया.

तेज प्रताप अपने पिता से मिलने जब रिम्स निदेशक के बंगले में पहुंचे थे, तो लगभग पूरा रिम्स कैंपस बिहार से आयी गाड़ियों से भर गया था और रोड पर लंबा जाम लग गया था, इस दौरान मरीजों को आने-जाने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ा था. इस दौरान मरीजों के परिजनों और आरजेडी कार्यकर्ताओं के बीच बकझक भी हुई.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राफेल विमानों का 10 सितंबर को राजनाथ सिंह करेंगे प्रतिष्ठापन, फ्रांस के रक्षा मंत्री के शामिल होने की संभावना

Next Post

आम्रपाली कोल परियोजना में आंदोलित रैयतों का आंदोलन समाप्त  

Next Post
राशन मांगा तो डीलर ने फाड़ दिया कार्ड, मंत्री ने दिये जांच के निर्देश

आम्रपाली कोल परियोजना में आंदोलित रैयतों का आंदोलन समाप्त  

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d