पटना: बिहार में विधानसभा सभा चुनाव की शंखनाद शुरू होते ही सभी राजनीतिक दलों में फुर्ती आ गयी है. सभी पार्टियां अपने अपने स्तर से चुनाव की तैयारियों में जुट चुके हैं. सभी पार्टियां अपने विरोधी पार्टियों को अलग अलग अंदाज में राजनीतिक हमला बोल रहे हैं. कभी ट्विटर वार तो कभी पोस्टर वार कर एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं.
वहीं आज बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्षी दल के नेता तेजस्वी यादव ने ट्विटर पर एक पोस्टर ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधते हुए 15 वर्षों की नीतीश सरकार से कुछ ज्वलंत सवाल पूछे है. आशा है हमेशा की तरह सरकार इन वाजिब सवालों का जवाब नहीं देगी.

तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार से पिछले 15 वर्षों के कुछ जवलंत सवाल पूछे हैं. उन्होंने नीतीश सरकार से पूछा कि आपने
- 15 वर्षों में कुल कितनी नौकरियां दी?
- 15 वर्षों में हुई कुल नियुक्तियों का जिला वार और जातिवाद आंकड़ा प्रस्तुत करें?
- 15 वर्षों में कुल कितने बेरोजगारों ने रोजगार निबंधन कार्यालय में पंजीकरण कराया?
- 15 वर्षों में कुल कितना पलायन हुआ? 15 वर्षों में बिहार में कुल कितने उद्योग और कल कारखाने लगे?
- 15 वर्षों में पहले से चालू कितनी चीनी मिल, जूट मिल, पेपर मिल एवं दूसरे उद्योग और कारखाने बंद हुए?
- 15 वर्षों में बिहार से कितने लाख करोड़ शिक्षा और चिकित्सा के नाम पर दूसरे प्रदेशों में गया?
- बिहार के मानव संसाधन का कुल कितने प्रतिशत बिहार में और दूसरे प्रदेशों में कार्यरत है?

