BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नीतीश पर तेजस्वी ने कसा तंज, कहा- कितने भोले और अनजान हैं बिहार के मुख्यमंत्री

by bnnbharat.com
April 3, 2021
in समाचार
तेजस्वी यादव ने कहा, बीमारी लेकर आए हवाई जहाज वाले और भुगते पैदल चलने वाले
Share on FacebookShare on Twitter

पटना: होली के बाद संदिग्ध स्थिति में नवादा के 16 लोगों की मौत होने की बात सामने आ रही है. ये सभी नवादा नगर थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों के निवासी थे. जिला प्रशासन ने भी अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि कर दी है.

हालांकि, इनमें से पांच की मौत विभिन्न बीमारियों से हुई बतायी गई है. पर गैर आधिकारिक सूत्रों से जानकारी यही आ रही है कि इन सभी की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है. इसी तरह की घटना बेगूसराय के बखरी से भी सामने आ चुकी है. यहां भी दो युवकों की मौत शराब पीने से हुई बताई जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी यही बात सामने आई है.

इन्हीं संदिग्ध मौतों पर बिहार सरकार के रुख से अब राजनीति भी गर्म होती दिख रही है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस मसले पर सीएम नीतीश कुमार के बयान पर तंज कसते हुए एक बार फिर बिहार सरकार पर निशाना साधा है.

तेजस्वी ने ट्वीट कर लिखा, ‘बिहार 4 दिन पूर्व जहरीली शराब पीने से प्रदेश में 19 मौतें (नवादा-12, सासाराम-5, बेगुसराय-2) हो जाती है लेकिन CM अभी भी जानकारी ही प्राप्त कर रहे है. कितना विचित्र है ना?’

तेजस्वी ने आगे लिखा, ‘कल्पना करिए, CM की नजर में बिहार के आम नागरिकों के जीवन की क्या कीमत है? क्या किसी अधिकारी पर कोई कारवाई हुई? मृतकों के परिजन कह रहे है जहरीली शराब से उनकी मौत हुई है. पोस्ट्मॉर्टम रिपोर्ट में डॉक्टर भी यही कह रहे है लेकिन प्रशासन कह रहा है कि नहीं संयोग ही ऐसा था कि एक ही दिन सभी की बीमारियों से मौत हो गई.’

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मोदी जी को चुनौती देना ‘दीदी’ के बस की बात नहीं: गिरिराज सिंह

Next Post

अर्जनटीना के राष्ट्रपति कोरोना संक्रमित

Next Post
अर्जनटीना के राष्ट्रपति कोरोना संक्रमित

अर्जनटीना के राष्ट्रपति कोरोना संक्रमित

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d