BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में बथनाहा पहुंचे तेजस्वी, कहा- पहली प्राथमिकता रोजगार देना

by bnnbharat.com
November 3, 2020
in समाचार
कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में बथनाहा पहुंचे तेजस्वी, कहा- पहली प्राथमिकता रोजगार देना
Share on FacebookShare on Twitter

रंजीत कुमार,

सीतामढ़ी: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के तीसरे चरण में बथनाहा विधानसभा क्षेत्र में मतदान होना है, जहां प्रत्याशी अपने माननीय से सभा कराकर मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की जितोड़ मेहनत कर रहे हैं.

जिसके तहत जहां आज बथनाहा हाई स्कूल में नेता प्रतिपक्ष व पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पहुंचे. जहां उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी संजय राम के समर्थन में सभा को संबोधित किया और महागठबंधन के प्रत्याशी को जिताने की अपील की.

साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता रोजगार देना है चाहे उसके लिए विधायक सांसद के वेतन का पैसा ही क्यों नहीं काटना पड़े. यादव ने नियोजित शिक्षकों को समान काम समान वेतन के साथ नियमित करने, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि करने, वृद्धा पेंशन में वृद्धि करने समेत कई घोषणा को दोहराया.

उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा कि इसके लिए अगर पैसे की कमी होगी तो विधायक और सांसद के वेतन मद का पैसा काटा जाएगा, लेकिन युवाओं को रोजगार एवं उनके द्वारा जो भी घोषणा पत्र में वायदे किए गए हैं सभी पूरा किए जाएंगे और जनता इस बार पूरी तरह परिवर्तन के मूड में है.

इस दौरान उमरी जनसैलाब ने कांग्रेस प्रत्याशी संजय राम को जीता कर विधानसभा भेजने की बात पर हामी भरी. वहीं इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद नेता सत्यदेव खिरहर व मंच का संचालन प्रभारी अध्यक्ष सह उपाध्यक्ष कार्यक्रम पदाधिकारी जिला कांग्रेस कमेटी सीतामढ़ी ने किया.

तिवारी ने सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी संजय राम को अपना कीमती वोट देकर विधानसभा भेजने की अपील की, ताकि बथनाहा विधानसभा में विकास को नया आयाम दिया जा सके जो कई वर्षों से रुकी पड़ी है.

मौके पर ई0 पंकज सिंह, जिला पार्षद संजय कुमार, राजद नेता श्याम यादव समेत दर्जनों कांग्रेस व राजद कार्यकर्ता व पदाधिकारीगण मौजूद रहे.

https://bnnbharat.com/ajay-rai-honored/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अजय राय को किया गया सम्मानित

Next Post

भागवत कथा में बताया गया गुरु का महत्व

Next Post
भागवत कथा में बताया गया गुरु का महत्व

भागवत कथा में बताया गया गुरु का महत्व

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d