BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

तेजस्वी ने नीतीश सरकार को बताया ‘निकम्मा’, लूट का भी लगाया आरोप

by bnnbharat.com
April 15, 2021
in समाचार
धरना प्रदर्शन  पर रोक, कई नेताओं को गांधी मैदान से निकाला गया बाहर
Share on FacebookShare on Twitter

पटना: बिहार में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर जोरदार निशाना साधा है. तेजस्वी ने नीतीश सरकार को ‘निकम्मा’ बताते हुए कहा कि पहले ही हमने कहा था कि यह लड़ाई मैराथन है, पुख्ता तैयारी करनी होगी. तेजस्वी ने कोरोना के नाम पर लूट का भी आरोप लगाया.

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि, “बिहार ऐसी निकम्मी, नाकारा सरकार से अभिशप्त है जिसे अपनी जिम्मेदारियों का बोध ही नहीं है.” उन्होंने कहा, “कोरोना काल के शुरूआती दौर से ही मैंने अस्पतालों की क्षमता बढ़ाने, सुविधाओं को सुदृढ़ करने व नए अस्पताल बनाने का सुझाव दिया. 

कोरोना की लड़ाई मैराथन है, पुख्ता तैयारी करनी होगी. लेकिन, चोर दरवाजे से मनोनित होने वाली सरकार कहां जनहित में सकारात्मक सुझाव मानेगी?” तेजस्वी ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा कि जनता भगवान भरोसे जीवन-मरण से संघर्षरत है और मुख्यमंत्री की नाक के नीचे कोरोना के नाम पर बिहार में हजारों करोड़ की लूट हुई है.

तेजस्वी ने कहा कि बिहार में एक साल पहले भी मरीज अस्पताल में दवा, बेड, ऑक्सीजन, टेस्ट और इलाज के लिए दर-बदर धक्के खा रहे थे और आज भी स्थिति यथावत है. पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि लोक स्वास्थ्य, जन कल्याण नीतीश सरकार की प्राथमिकताओं में आज तक नहीं रहा वरना स्वास्थ्य क्षेत्र में नीति आयोग के सूचकांकों में बिहार सबसे नीचे नहीं रहता. उन्होंने कहा कि सरकार के पास इन प्रश्नों का कोई जवाब भी नहीं है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चारा घोटाला मामला: 16 अप्रैल को होगी सुनवाई, पिता की सलामती के लिए तेजस्‍वी-रोहिणी कर रहे पूजा-रोजा

Next Post

दिल्ली में लग सकता है ‘वीकेंड कर्फ्यू’

Next Post
दिल्ली में लग सकता है ‘वीकेंड कर्फ्यू’

दिल्ली में लग सकता है 'वीकेंड कर्फ्यू'

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d