BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश पर साधा निशाना

by bnnbharat.com
June 11, 2020
in Uncategorized
तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश पर साधा निशाना

तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश पर साधा निशाना

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव का आज 73वां जन्मदिन है, पिता के जन्मदिन पर उनसे आशीर्वाद रांची पहुंचे तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा.

रांची के रिम्स में भर्ती लालू प्रसाद यादव से मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि कोरोना संकटकाल में नीतीश कुमार अपने कार्यकर्ताओं से ऑनलाइन बात कर रहे है, वैश्विक महामारी में लोग भूख से परेशान है, लेकिन 85 दिन से बिहार के मुख्यमंत्री गायब थे, वे लोगों का सहारा नहीं बन पाये, एक गरीब का पेट नहीं भर रहे है, उनको चुनाव और कुर्सी की पड़ी है, कोरोना से लोग सड़क पर मरने को मजबूर है, इन मौत का जिम्मेदार कौन है, उनकी चिंता चुनाव की है, तो चिंता कर दीजिये, राजद गरीब की चिंता करेगा.

इधर, लालू प्रसाद यादव के 73 वें जन्मदिन के अवसर राजद के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया. रिम्स के पेइंग वार्ड के नीचे गरीबों के बीच खाना वितरित किया गया. लालू प्रसाद के 73 वें जन्मदिन के अवसर पर रिम्स परिसर में लालू किचन में तैयारी बड़े पैमाने पर तैयारी की गयी थी. सामाजिक दूरी का पालन करते हुए राजद कार्यकर्ताओं ने 73 पौंड का केक काटा और गरीबों के बीच वितरित किया.

लालू किचन में अपने नेता के जन्मदिन पर गरीबों के लिए पूड़ी ,खीर, सब्जी और बुंदिया की भी व्यवस्था की गई थी. इस मौके पर मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने अपने नेता को 73वें जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने अपने नेता की लंबी उम्र की कामना करते हुए कहा आज के दिन को गरीब सम्मान दिवस के रूप में केक काट के मनाया जा रहा है. सत्यानंद भोक्ता ने रांची स्थित राजकीय अतिथिशाला में तेजस्वी यादव से मुलाकात भी की.

दूसरी तरफ लालू प्रसाद यादव के 73 वें जन्मदिन के अवसर पर रिम्स परिसर में काफी चहल-पहल देखने को मिला. झारखंड ही नहीं पड़ोसी राज्य बिहार से भी कई नेता-कार्यकर्ता अपने नेता से मिलने रांची पहुंचे थे. बिहार से आए राजद कार्यकर्ताओं ने वर्तमान बिहार की स्थिति को काफी भयावह बताया है. उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में बिहार के मुख्यमंत्री के द्वारा दो महीना बीत जाने के बाद भी गरीबों का हाल-चाल लेने नहीं गए. इस पर राजद कार्यकर्ताओं ने लालू प्रसाद यादव की कमी खल रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

‘आज फिर तुमपे प्यार आया है’

Next Post

मोदी सरकार का वर्क रिपोर्ट लेकर घर-घर पहुंच रहें हैं कार्यकर्ता

Next Post
मोदी सरकार का वर्क रिपोर्ट लेकर घर-घर पहुंच रहें हैं कार्यकर्ता

मोदी सरकार का वर्क रिपोर्ट लेकर घर-घर पहुंच रहें हैं कार्यकर्ता

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d