रांची: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के आज शाम रांची आने की खबर है. बताया गया है कि सेवा विमान से शाम पांच बजे रांची पहुंचेंगे. बिहार विधानसभा चुनाव के पहले से तेजस्वी यादव रांची नहीं आये हैं.
रांची में तेजस्वी यादव कल रिम्स के पेइंग वार्ड जाकर लालू प्रसाद से मुलाकात कर सकते है. जेल मैनुअल के मुताबिक शनिवार को लालू प्रसाद से तीन लोगों के मुलाकात की अनुमति दी जाती है.

