BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राजद की बैठक से तेजस्वी गायब

by bnnbharat.com
August 17, 2019
in Uncategorized
राजद की बैठक से तेजस्वी गायब
Share on FacebookShare on Twitter

पटना: बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की शुक्रवार को यहां पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में पार्टी को मजबूत करने पर बल दिया गया और सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई। बैठक में पार्टी विधायकों और पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया, लेकिन राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बैठक से गायब रहे। बैठक के बाद राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने पत्रकारों को बताया कि बैठक में सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई और पार्टी के सदस्यों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया गया।

बैठक के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि राजद के सभी विधायक मजबूती के साथ पार्टी से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि जब-जब राजद पर मुसीबत आई है, तब-तब पार्टी और मजबूत हुई है। राबड़ी देवी ने कहा कि यह बैठक शनिवार को भी जारी रहेगी और तेजस्वी इसमें शामिल होंगे।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे ने पार्टी पदाधिकारियों और विधायकों से संघर्ष का आह्वान करते हुए कहा कि पार्टी अगला विधानसभा चुनाव मजबूती के साथ लड़ेगी।

इस बीच राजद नेताओं ने दावा किया कि विधायक दल की बैठक में तेजस्वी यादव अवश्य शामिल होंगे। नेताओं ने कहा कि बैठक शनिवार को भी होगी।

राजद के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह ने बैठक में तेजस्वी के नहीं आने पर कहा कि किसी काम के कारण वह नहीं पहुंच सके हैं। उन्होंने अपने अंदाज में कहा कि राजद में सभी नेता हैं।

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद से तेजस्वी अपना अधिकांश समय पटना से बाहर ही गुजार रहे हैं।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विधायक अनंत सिंह के घर से एके-47 बरामद

Next Post

पूर्व पीएम अटल बिहारी के नाम पर हुआ लखनऊ का प्रसिद्ध हजरतगंज चौराहा

Next Post
पूर्व पीएम अटल बिहारी के नाम पर हुआ लखनऊ का प्रसिद्ध हजरतगंज चौराहा

पूर्व पीएम अटल बिहारी के नाम पर हुआ लखनऊ का प्रसिद्ध हजरतगंज चौराहा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d