BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

तेजस्‍वी का केंद्र सरकार पर हमला, प्‍याज की माला पहनकर उठाया महंगाई का मुद्दानई

by bnnbharat.com
October 26, 2020
in Uncategorized
तेजस्‍वी का केंद्र सरकार पर हमला, प्‍याज की माला पहनकर उठाया महंगाई का मुद्दानई
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्‍ली:- राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव को आज सुबह प्याज की एक माला पकड़े हुए देखा गया. वह सब्जी के बढ़ते दामों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे थे. तेजस्‍वी यादव ने केंद्र सरकार पर महंगाई को लेकर यह हमला बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से दो दिन पहले किया.

31 वर्षीय तेजस्‍वी यादव ने हिंदी में ट्वीट किया, साथ ही उन्‍होंने और एक अन्य नेता ने प्याज की माला धारण की. उन्‍होंने लिखा, ”कमर तोड़ महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी से आम आदमी त्राहिमाम कर रहा है. काम-धंधा ठप्प है. किसान, मज़दूर, नौजवान और व्यापारी वर्ग को खाने के लाले पड़ रहे है. छोटे व्यापारियों को BJP सरकार ने मार दिया है.

महंगाई बढ़ने पर ये लोग प्याज़ का माला पहन कर घूमते थे, अब हम उन्हें यह सौंप रहे है.”

तेजस्‍वी यादव ने सत्ता में आने पर 10 लाख नौकरियों के अपने वादे पर एक बार फिर दोहराया. उन्‍होंने बताया कि राज्य में रोजगार एक महत्वपूर्ण मुद्दा है. उन्‍होंने कहा, “आलू प्याज की कीमत लगातार बढ़ रही है, लेकिन सरकार का ध्यान इस ओर नहीं है. प्याज 100 रुपये के करीब पहुंचने वाला है. रोजगार नहीं है, लोगों के खाने के लाले पड़े हैं. प्याज 50-60 रुपये किलो होने पर प्याज का रोना जो लोग रोते थे, अब ये लोग कहां हैं. अब तो प्याज की कीमत 80 रुपये प्रति किलो के पार है. देशभर में गरीबों को पूछा नहीं जा रहा है, उन पर हमले किए जा रहे है.”

राजद नेता ने कहा कि चुनाव में महंगाई सबसे बड़ा मुद्दा है. छोटे व्यापारी नष्ट हो रहे हैं, गरीबी बढ़ रही है. जीडीपी गिर रही है, हम एक आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं. ऐसे में बीजेपी व गठबंधन दल के लोग चुप हैं. उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल से लेकर खाने-पीने के सामानों के दामों में वृद्धि हो रही है. बिहार में ‘ब्लैक मार्केट’ बढ़ गया है.

बिहार में विधानसभा की 243 सीटों के लिए तीन चरणों में चुनाव होना है. इसके तहत प्रथम चरण के लिए 28 अक्टूबर को 71 सीटों पर, दूसरे चरण के लिए तीन नवंबर को 94 सीटों पर और तीसरे चरण के लिए सात नवंबर को 78 सीटों के लिए मतदान होगा. वोटों की गिनती 10 नवंबर को होगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

16 साल के इस बच्चे ने स्कूल प्रोजेक्ट को बनाया बिजनेस, अब इस तरह परिवार करेगा मोटी कमाई!

Next Post

दूसरी बार मां बनी मंदिरा बेदी

Next Post
दूसरी बार मां बनी मंदिरा बेदी

दूसरी बार मां बनी मंदिरा बेदी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d