पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर है. राजनीतिक पार्टियों ने पहले फेज को लेकर अपने उम्मीदवारों को सिंबल दे दिया है. वहीं बात नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की करें तो उन्होंने इस बार सभी युवा चेहरों पर ज्यादा भरोसा करते हुए कई युवाओं को सिंबल भी दे दिया है.
इसी कड़ी में तेजस्वी ने सीतामढ़ी से चर्चित महिला मुखिया रितु जयसवाल को राजद का टिकट दे दिया है. रितु परिहार विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेने वाली हैं.
जेडीयू से बगावत करने के बाद ऋतु अब तेजस्वी के साथ हैं. तेजस्वी यादव ने रितु जायसवाल को राजद का उम्मीदवार बनाया है. उन्होंने अपना सिंबल भी ले लिया है. अब वह विधानसभा के चुनावी मैदान में तेजस्वी को सीएम बनाने के लिए उतरेंगी.

