नई दिल्ली:- तेलंगाना के महबूबाबाद जिले में सोमवार को एक निर्माणाधीन इमारत ढह गई, जिसमें नौ लोग घायल हो गए. दरअसल, हादसा उस समय हुआ जब जिले के सालार टांडा में कलेक्टर ऑफिस में निर्माण कार्य चल रहा था. इस हादसे में चार मजदूरों को गंभीर चोटें आईं हैं, जबकि पांच को मामूली चोटें आईं. उन्हें इलाज के लिए महबूबाबाद क्षेत्र के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.
नगरपालिका के अध्यक्ष पलवई राममोहन रेड्डी ने कहा, “डबल सेंटरिंग का काम चल रहा थी. उसी दौरान सेंटरिंग में इस्तेमाल किए गए दो उपकरण टूट गए और सेंटरिंग गिर गई. सौभाग्य से कोई भी उस सेंटरिंग के अंदर नहीं था इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई है. जो लोग स्लैब पर खड़े थे वे नीचे गिर गए.”

