हजारीबाग प्रत्येक सप्ताह के बुधवर व शनिवार कार्यदिवस को आयोजित होने वाले टेलीकान्फ्रेंसिंग कार्यक्रम की कड़ी में 29 जून शनिवार को कम्पोजिट कंट्रोल रूम में विध व्यवस्था तथा अन्यान्य से संबंधित टेलीकान्फ्रेंसिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर लगभग दो दर्जन फोन काॅल का जवाब अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर मेघा भारद्वाज ने दिया।
बंगाली टोला के केके गुप्ता की सूचना थी कि बंगाली टोला में पानी जमा होने के कारण आमजनों को काफी समस्या होने की बात कही जिसपर सदर एसडीओ ने कार्यपालक पदाधिकारी, नगर निगम को इसके निदान हेतु निदेश दिया।
वहीं अचलजामो के हरिलाल महतो ने अचलजामो पैक्स में जमा किये गये धान के बकाया भुगतान की गुहार लगायी। एसडीओ ने तत्काल जिला सहकारिता पदाधिकारी को बकाये के भुगतान हेतु निदेशित किया।
बाबुगांव कोर्रा के अशोक गुप्ता ने मटवारी तालाब के निकट पीसीसी पथ निर्माण का अनुरोध किया जिसपर संज्ञान लेते हुए सदर एसडीओ ने बीडीओ सदर को पत्र लिखा। मौके पर रामनगर चैक में स्थित विदेशी शराब की दुकान में देर रात्रि तक शराब पीने वालों को जमावड़ा रहने तथा आम लोगों को परेशानी होने को लेकर गुहार लगायी जिसपर संज्ञान लेते हुए एसडीओ ने सहायक उत्पाद आयुक्त को कड़े निदेश दिये।
इसी प्रकार से चोपदार बलिया बड़कागांव के खेमलाल यादव ने चापाकल मरम्मति, सरहुल नगर की पूनम देवी ने विधायक काॅलनी में पीसीसी पथ निर्माण, अशोक कुमार ने बिजली समस्या, कटघरा चलकुशा की तस्लीमा खातून ने राशनकार्ड, जबरा पार्ट दो की सरिता आनन्द ने पीसीसी व बिजली की समस्या, पारा शिक्षिका संगीत कुमारी ने समायोजन सहित कई लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं और जिज्ञासों से सदर अनुमण्डल पदाधिकारी को अवगत कराते हुए समाधान की मांग की। उन्हेंने ने बारी-बारी से सभी समस्याओं को सुना व उनके प्रश्नों का उत्तर देते हुए समस्याओं के निदान के निदेश दिये।
मौके पर सदर एसडीओ ने कहा कि आम जनों की समस्याओं को सुनकर उसका निदान करना प्रशासन के लिए महत्ती जिम्मेवारी है। संवाद से समस्याओं के निदान में सहूलियत होती है। उन्होंने कहा कि प्रशासन अपनी समस्याओं को रखने के लिए सभी आम जनों का स्वागत करता है इस संवाद से समन्यय स्थापित करने में आसानी होती है। अतएव अधिक से अधिक लोगों को अपनी समस्याएं अथवा है फीडबैक प्रशासन को बताना चाहिए। यह सिविल सोसाईटी की महत्वपूर्ण भूमिकाओं में से एक है।

