नीरज कुमार
राँची: यूं तो मेला नाम सुनते ही मन उत्साह से भर जाता है लेकिन इस मेले की बात ही कुछ और है. जी हां जैप ग्राउंड में लगा आनंद मेला और मेले से जरा हट कर है. वो ऐसे कि इस मेले में विजिटर्स के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं रखा गया है.
वे बिना संकोच इस मेले में शिरकत कर इसका आनंद उठा सकते हैं. साथ ही मेले के माध्यम से पुलिस पदाधिकारियों के परिवारजनों से भी मिलने का अवसर प्राप्त होता है तथा इस आनंद मेले में गोरखा समाज एवं उनकी संस्कृति की चीजें भी उपलब्ध है जो हर मेले में देखने को नहीं मिलती.
बता दें 140वीं युवा वाहिनी स्थापना दिवस के अवसर पर राँची के डोरंडा स्थित जैप ग्राउंड में आनंद मेला का आयोजन किया गया. मेला का उदघाटन डीजीपी केएन चौबे ने किया. उन्होंने मेले में लगे विभिन्न स्टॉलों का मुआयना किया और वहां मौजूद वस्तुओं के बारे में जानकारी ली. मेले में विजिटर्स के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं रखा गया है.
वे बिना संकोच इस मेले में शिरकत कर इसका आनंद उठा सकते हैं. इस अवसर पर डीजीपी केएन चौबे ने कहा कि यह मेला त्योहार की तरह मनाया जाता है. मेले के माध्यम से पुलिस पदाधिकारियों के परिवारजनों से भी मिलने का अवसर प्राप्त होता है.
यह मेला 4 जनवरी से लेकर 8 जनवरी तक चलेगा. मेले में कुल 84 स्टॉल लगाए गए हैं. इसमें भारत के विभिन्न राज्यों से आए लोगों ने स्टॉल लगाया है. मेले में हर प्रकार की वस्तुएं देखने को मिल जाएंगी. लोग यहां आकर खरीदारी करने के साथ-साथ खाने-पीने का भी आनंद ले सकते हैं. यहां बच्चों के लिए झूले लगाए गए हैं. बच्चे यहां आकर मेले का भरपूर आनंद उठा सकते हैं.
पुलिस मेन्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विमल राय ने कहा कि यह मेला दूसरे मेलों से हटकर है. आमतौर पर सभी मेलों में सामान तरह की चीजें हीं मिलती है पर यहां गोरखा समाज से संबंधित वस्तुएं मिलती है. इस चार दिवसीय मेले में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से गोरखा समाज ही नहीं अन्य समाज के लोग भी शिरकत करते हैं और मेले का आनंद लेते हैं.

