BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लॉकडाउन के दौरान पहली बार मंदिर का पट खुला, सादगी से पूजा अर्चना

by bnnbharat.com
April 2, 2020
in Uncategorized
लॉकडाउन के दौरान पहली बार मंदिर का पट खुला, सादगी से पूजा अर्चना

लॉकडाउन के दौरान पहली बार मंदिर का पट खुला, सादगी से पूजा अर्चना

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: भगवान विष्णु के अवतान भगवान श्रीराम का आज जन्मदिवस है. चैत्र नवरात्रि के नवमी को ही भगवान राम का जन्म हुआ था. इस अवसर पर जगह-जगह भगवान राम के जन्मदिन के उपलक्ष्य में उत्सव होते है. इस दिन न सिर्फ भगवान राम की पूजा होती है, बल्कि उनके भाई लक्ष्मण और माता सीता के साथ हनुमान जी की भी पूजा होती है.

भगवान श्रीराम को पर्याप्त प्रतीक माना जाता है. उन्हें पुरुषोत्तम यानि श्रेष्ठ पुरुष की संज्ञा दी जाती है. आज का दिन अत्यंत इसलिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है कि गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की भी पूजा अर्चना की जाती है और भगवान श्रीराम विष्णु के अवतार है.

Also Read This: 282 वर्षों के इतिहास में पहली बार रांची के श्रीराम जानकी तपोवन मंदिर का कपाट नहीं खुला

रांची के डोरंडा स्थित छप्पन सेट मंदिर में आज सादगी के साथ रामनवमी की पूजा अर्चना की गयी. लॉकडाउन के बाद आज पहली बार मंदिर का पट खोला गया एवं मंदिर को धोया गया, भगवान को भी नहलाया गया एवं पंडित जी ने पूजा अर्चना करायी. इस मौके पर श्री महावीर मंडल डोरंडा के संरक्षक और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे एवं महावीर मंडल के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने बजरंग बली की पूजा की. मौके पर बजरंगबली के झंडे की पूजा अर्चना भी की गयी और झंडा गाड़ा गया एवं सर्वत्र कल्याण एवं कोरोना वायरस के खात्मे के लिए हवन किया गया तथा आरती की गयी.

प्रतीक के रूप में महावीर मंडल डोरंडा के संरक्षक आलोक कुमार दुबे ने शोभायात्रा निकाला एवं दस कदम चलकर झंडों को रख दिया. वहीं प्रतीक के रूप में तलवारबाजी भी की गयी और तलवार का करतब दिखा गया.

Also Read This: टीपीसी नक्सली हथियार के साथ गिरफ्तार

इस अवसर पर श्री महावीर मंडल डोरंडा के संरक्षक ने कहा कि जब से होश संभाला है, यह पहला मौका है,जब रामनवमी का त्योहार एवं जुलूस नहीं निकाला जा रहा है, जिसका मलाल तो लोगों को है, लेकिन मजबूरी है कि घरों में ही उत्सव मनाना है. दुबे ने मर्यादा पुरुषोत्तम से प्रार्थना की कि कोरोना वायरस का प्रकोप जल्द समाप्त हो जाए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

282 वर्षों के इतिहास में पहली बार रांची के श्रीराम जानकी तपोवन मंदिर का कपाट नहीं खुला

Next Post

कोरोना पॉजिटिव महिला की पुष्टि के बाद घर-घर कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग, स्थानीय उलझे

Next Post
कोरोना पॉजिटिव महिला की पुष्टि के बाद घर-घर कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग, स्थानीय उलझे

कोरोना पॉजिटिव महिला की पुष्टि के बाद घर-घर कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग, स्थानीय उलझे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d