BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सड़क हादसे में टेंपो चालक की मौत

by bnnbharat.com
July 17, 2020
in Uncategorized
सड़क हादसे में टेंपो चालक की मौत
Share on FacebookShare on Twitter

सरायकेला: सरायकेला जिले के गम्हरिया थाना अंतर्गत टाटा कांड्रा मुख्य सड़क पर थाना से करीब 100 मीटर की दूरी पर हुए एक सड़क हादसे में टेंपो चालक 35 वर्षीय रंजीत रजक की मौत हो गई है. वह खास गम्हरिया क्षेत्र का ही रहने वाला था.

शुक्रवार की सुबह रंजीत रजक जमशेदपुर मंडी से सब्जी लोड कर गम्हरिया रामचंद्रपुर फुटबॉल मैदान में बने अस्थाई सब्जी बाजार जा रहा था. तभी ऑटो ने अपना संतुलन खो दिया और सड़क के किनारे खड़े टैंकर के पिछले हिस्से में जोरदार टक्कर मार दी. टेंपो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और चालक रंजीत भी गंभीर रूप से घायल हो गया.

हादसे के बाद काफी लोग जमा हो गए. लोगों ने टेंपो चालक को स्थानीय अस्पताल में पहुंचाया. जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही गम्हरिया पुलिस मौके पर पहुंची. टेंपो को जब्त कर लिया गया है और टैंकर चालक से पूछताछ की जा रही है.

पुलिस ने यह जानना चाहा कि चालक ने नो पार्किंग जोन में टैंकर को कैसे खड़ा कर रखा था जिसकी वजह से यह हादसा हुआ. वहीं पुलिस ने रंजीत की लाश को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. घटना के कारणों की छानबीन की जा रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ओडिशा के 4 जिलों में आज से 14 दिन का पूर्ण लॉकडाउन

Next Post

असिस्टेंट टाउन प्लानर की होगी नियुक्ति

Next Post
असिस्टेंट टाउन प्लानर की होगी नियुक्ति

असिस्टेंट टाउन प्लानर की होगी नियुक्ति

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d