BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ऐड पर लगी अस्थायी रोक, सौरव गांगुली बने रहेंगे ब्रैंड एम्बेसडर: अडानी ग्रुप

by bnnbharat.com
January 6, 2021
in समाचार
सौरव गांगुली की तबीयत बिगड़ी, कोलकाता के अस्पताल में भर्ती
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: फॉर्च्यून ब्रैंड के राइस ब्रान कुकिंग ऑयल के ऐड से सौरव गांगुली को हटाये जाने की खबरों के बाद अब इस पर अडानी समूह की सफाई आयी है. अडानी समूह की कंपनी अडानी विल्मर ने कहा है कि गांगुली को अस्थायी रूप से इस ऐड से हटाया गया है और आगे विज्ञापन जारी रहेगा. 

गौरतलब है कि इसके पहले खबर आयी थी कि दिग्गज उद्योगपति गौतम अडानी की कंपनी ‘Adani Wilmar’ ने अपने फॉर्च्यून राइस ब्रान कुकिंग ऑयल के उन सभी विज्ञापनों को रोक दिया है जिनमें टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के प्रमुख सौरव गांगुली दिखाई देते हैं.

गांगुली को शनिवार को दिल का दौरा पड़ा था और उनकी एंजियोप्लास्टी की गयी. इसके बाद सोशल मीडिया पर कंपनी के विज्ञापनों का मजाक उड़ाया जा रहा था. गांगुली को पिछले साल जनवरी में फॉर्च्यून राइस ब्रान (Fortune Rice Bran) ‘हॉर्ट हेल्दी ऑयल’ का ब्रैंड एंबेसेडर बनाया गया था. लॉकडाउन पीरियड के दौरान बनाए गए विज्ञापन में वह हार्ट की देखभाल को बढ़ावा देते नजर आते हैं. 

अडानी ग्रुप के डिप्टी चीफ एग्जीक्यूटिव अंगशू मलिक ने कहा, ‘हम सौरव गांगुली के साथ काम करते रहेंगे और वह हमारे ब्रैंड एम्बेसडर बने रहेंगे. हमने अपने टीवी कॉमर्शियल में सिर्फ अस्थायी रोक लगायी है और आगे फिर सौरव के साथ काम करेंगे. यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है जो किसी के साथ हो सकता है.’

अपने सेहतमंद तेल का बचाव करते हुए मलिक ने कहा, ‘राइस ब्रान ऑयल कोई दवा नहीं है, यह केवल कुकिंग ऑयल है. दिल के मामले में कई तरह के कारकों का असर होता है, जैसे कि खान-पान संबंधी और आनुवंशिक मसले.’

उन्होंने कहा कि राइस ब्रान को हॉट के लिए काफी सेहतमंद विकल्प माना जाता है.  गौरतलब है कि सौरव गांगुली को जनवरी 2020 में Fortune राइस ब्रान कुकिंग ऑयल का ब्रैंड एम्सेबसडर बनाया गया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अधिवक्ताओं ने की फिजिकल कोर्ट की मांग, किया प्रदर्शन

Next Post

कोहरा बना काल: बस-ट्रक की भिड़ंत में दो यात्रियों की मौत

Next Post
सड़क हादसे में टेंपो चालक की मौत

कोहरा बना काल: बस-ट्रक की भिड़ंत में दो यात्रियों की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d