BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सभी प्रखंडों में दस-दस वैक्सीनेशन सेंटर बनाये जाएंगे

by bnnbharat.com
January 5, 2021
in समाचार
कोविड-19 वैक्सीनेशन से संबंधित तैयारी को लेकर बैठक
Share on FacebookShare on Twitter

रांची:- कोविड-19 वैक्सीनेशन की तैयारी रांची जिला में जारी है. जिले के सभी प्रखंडों में वैक्सीनेशन के लिए करीब दस-दस वैक्सीनेशन सेंटर बनाए जाएंगे. जिले के उपायुक्त छवि रंजन ने वैक्सीनेशन से संबंधित तैयारियों की समीक्षा करते हुए आज यह दिशा निर्देश दिए. बैठक में संबंधित पदाधिकारियों को बताया गया कि एक वैक्सीनशन सेंटर में 5 लोगों की टीम होगी. इनमें चार वैक्सीनेशन ऑफिसर और एक वैक्सीनेटर होंगे. सेंटर पर आने वाले लाभार्थियों का वेरिफिकेशन करने के बाद कोविन   अप्लीकेशन पर उनके रिकॉर्ड की इंट्री की जाएगी. वैक्सीनेशन सेंटर पर आने वाले लाभार्थियों की पहचान फोटोयुक्त पहचान पत्र से की जाएगी. टीम फॉरमेशन को लेकर सभी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये. इसके अलावा वैक्सीनेशन सेंटर पर लॉजिस्टिक्स, शौचालय की व्यवस्था, पानी, बिजली, इंटरनेट कनेक्टिविटी वेंटीलेशन, एम्बुलेंस की व्यवस्था आदि को लेकर भी संबंधित पदाधिकारियों को विस्तार से जानकारी दी गई.

आज  हुई बैठक में  श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय सभागार में आयोजित बैठक में सिविल सर्जन रांची, अनुमंडल पदाधिकारी सदर-बुंडू, जिला कल्याण पदाधिकारी रांची, उप समाहर्ता भूमि सुधार सदर-बुंडू, सभी कोषांग के नोडल एवं सहयोगी पदाधिकारी, ज़िला आरसीएच पदाधिकारी, जिला के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, जिला के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

इसके अलावा वैक्सीनेशन सेंटर पर लॉजिस्टिक्स, शौचालय की व्यवस्था, पानी, बिजली, इंटरनेट कनेक्टिविटी वेंटीलेशन, एम्बुलेंस की व्यवस्था आदि को लेकर भी संबंधित पदाधिकारियों को विस्तार से जानकारी दी गई.

वैक्सीनेशन सेंटर में हेल्पडेस्क एरिया, वेटिंग एरिया, वैक्सीनेशन रूम और ऑब्जर्वेशन रूम की व्यवस्था को लेकर पदाधिकारियों को उपायुक्त द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया.

आपको बताएं कि कोविड-19 वैक्सीनेशन के पहले फेज में तीन प्रायरिटी ग्रुप बनाए गए हैं. इनमें सबसे पहले हेल्थ केयर वर्कर्स इसके बाद फ्रंटलाइन वर्कर्स और फिर 50 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोग हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नौकरी व मुआबजे की मांग को ले भू-रैयतों ने खोला मोर्चा

Next Post

सुदेश ने की मानभूम – जंगलमहल क्षेत्रीय प्रशासन गठन की मांग, कहा, संघर्ष को मुकाम पर पहुंचेंगे

Next Post
सुदेश ने की मानभूम – जंगलमहल क्षेत्रीय प्रशासन गठन की मांग, कहा, संघर्ष को मुकाम पर पहुंचेंगे

सुदेश ने की मानभूम - जंगलमहल क्षेत्रीय प्रशासन गठन की मांग, कहा, संघर्ष को मुकाम पर पहुंचेंगे

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d