BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दसवीं पास शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो इंटर की पढ़ाई के लिए लेंगे नामांकन

अपने निर्वाचन क्षेत्र के नवाडीह इंटर कॉलेज में लेंगे नामांकन

by bnnbharat.com
August 10, 2020
in समाचार
पारा शिक्षकों के बकाया मानदेय भुगतान की स्वीकृति दी गयी: शिक्षामंत्री
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड के दसवीं पास शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो ने इंटरमीडिएट की पढ़ाई के लिए फिर से नामांकन लेने का निर्णय लिया है. शिक्षामंत्री ने विभाग का कामकाज संभालने के साथ ही अपने डुमरी विधानसभा क्षेत्र के नवाडीह इंटर कॉलेज में ही नामांकन लेने का निर्णय लिया है.

शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जनवरी महीने में जब उन्होंने विभाग का पदभार ग्रहण किया, तो कुछ लोगों ने दबी जुबान में यह टिप्पणी की कि दसवीं पास शिक्षामंत्री राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए क्या कदम उठा पाएगा, उसी दिन उन्होंने आगे की पढ़ाई करने का निर्णय ले लिया था. उन्होंने कहा कि पढ़ाई की कोई उम्र नहीं होती, देश के आईएएस-आईपीएस समेत अन्य अधिकारी भी नौकरी करने के साथ आगे उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए पढ़ाई करते है, ऐसे में शिक्षामंत्री आगे की पढ़ाई के लिए कदम उठाता है, तो किसी को आश्चर्य करने की कोई बात नहीं है.

जगरनाथ महतो ने बताया कि वे इंटरमीडिएट कला संकाय में अपना नामांकन कराएंगे.उन्होंने बताया कि वर्ष 2005 में जब वे पहली बार डुमरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीत कर आये, तो पैतृक प्रखंड नवाडीह में कोई इंटर कॉलेज नहीं था, उनके प्रयास से ही नवाडीह प्रखंड में इंटर की पढ़ाई शुरू हो पायी और अब वे उसी कॉलेज में इंटर की पढ़ाई के लिए नामांकन लेंगे.

शिक्षामंत्री ने बताया कि राज्य सरकार शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए निरंतर प्रयासरत है, आज ही उन्होंने राज्यभर में 4416 आदर्श इंटर स्कूल स्थापित करने के लिए विभाग की एक संचिका पर हस्ताक्षर किया है. यह प्रस्ताव कैबिनेट में जाएगा और राज्य मंत्रिपरिषद से स्वीकृति मिलने के बाद राज्यभर में आदर्श स्कूल स्थापित कर ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करायी जाएगी. उन्होंने बताया कि उनकी यह कोशिश है कि गरीब विद्यार्थियों को निःशुल्क बेहत्तर शिक्षा मिल सके, इसके लिए वे लगातार प्रयासरत है. जब वे विधायक बने है, गरीब बच्चों की उच्च शिक्षा पर होने वाले खर्च का वहन कर रहे हैं.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है एलजेपी: चिराग पासवान

Next Post

मूसलाधार बारिश ने जमकर मचायी तबाही

Next Post
राज्यभर में मॉनसून सक्रिय, 48 घंटों में अधिकांश हिस्सों में बारिश की उम्मीद

मूसलाधार बारिश ने जमकर मचायी तबाही

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d