BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आगरा में बेखौफ अपराधियों का आतंक, कारोबारी की गोली मारकर हत्या

by bnnbharat.com
August 27, 2020
in समाचार
अपहृत अनाज व्यवसायी की गोली मारकर हत्या
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराध का ग्राफ चरम पर है. आगरा की पॉश कमला नगर कॉलोनी में बाइक पर सवार तीन लोगों ने 44 वर्षीय एक व्यापारी ललित काठपाल की उनके घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी. व्यापारी पर हमला बुधवार शाम को हुआ. पीड़ित के भाई रिंकू ने पुलिस को बताया कि काठपाल एक बैग लेकर बाइक पर घर जा रहे थे, तभी एक मोटरसाइकिल पर आए तीन लोगों ने उस बैग को छीन लिया, उन पर एक गोली चलाई जिससे उसके भाई की मौत हो गई. परिवार के अनुसार जिस बैग को छीना गया उसमें पैसे नहीं थे बल्कि टिफिन था.

परिवार घाटिया बाजार में एक साइकिल-रिक्शा असेंबलिंग यूनिट चलाता है. जब ये घटना हुई उस वक्त दोनों भाई अपना प्रतिष्ठान बंद कर घर लौट रहे थे. रिंकू ने पुलिस को बताया, “हथियारबंद बदमाशों ने ललित के पैर पर लाठी से वार किया, जिससे वह असंतुलित हो गया और वह जमीन पर गिर पड़ा. जब मैं मदद के लिए चिल्लाया तो उन्होंने मेरे भाई पर गोली चला दी.”

ललित को एस.एन. मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना के कुछ ही मिनट बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने कहा कि इस मामले को सुलझाने के लिए एक टीम गठित की गई है. कमला नगर कॉलोनी में 18 अगस्त को एक नया पुलिस स्टेशन खोला गया था. इस कॉलोनी के अधिकांश रहवासी व्यापारी हैं.

जहां आगरा में व्यापारी की हत्या की गई वहीं, ग्रेटर नोएडा में एक शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां 11 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई. आरोपी ने बच्ची के घर के पास ही खाली पड़े प्लॉट में इस घटना को अंजाम दिया. बच्ची की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है. वहीं घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लीलाजन नदी में आयी बाढ़ में बहे दो लोगों का शव बरामद

Next Post

सर्किट हाउस में कोविड-19 टेलीमेडिसिन स्टूडियो का शुभारंभ 

Next Post
सर्किट हाउस में कोविड-19 टेलीमेडिसिन स्टूडियो का शुभारंभ 

सर्किट हाउस में कोविड-19 टेलीमेडिसिन स्टूडियो का शुभारंभ 

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d