BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राम मंदिर भूमि पूजन के बाद आतंकी अब्बू युसूफ रच रहा था अयोध्या में विस्फोट की साजिश

अयोध्या में हाई अलर्ट, 600 पॉइंट पर की जा रही वाहनों की चेकिंग

by bnnbharat.com
August 24, 2020
in समाचार
राम मंदिर भूमि पूजन के बाद आतंकी अब्बू युसूफ रच रहा था अयोध्या में विस्फोट की साजिश
Share on FacebookShare on Twitter

शशिभूषण दूबे कंचनीय,
लखनऊ:  अयोध्या दिल्ली में एक मुठभेड़ के बाद पकड़े गए आतंकवादी के पास से विस्फोटक और पिस्टल बरामद हुआ. पकड़ा गया आतंकवादी उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जनपद का मूल निवासी है. मुठभेड़ के बाद पकड़े गए आतंकवादी ने अपना नाम अब्बू युसूफ खान बताया है. पकड़े गए संदिग्ध से पूछताछ के बाद यह खुलासा हुआ है कि वह राम मंदिर भूमि पूजन के बाद अयोध्या में बड़ा विस्फोट करके पूरी दुनिया को संदेश देना चाहता था. अयोध्या में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है और हर नाकों, होटलों, धर्मशाला की चेकिंग पुलिस कर रही है.

पुलिस उपमहानिरीक्षक, एसएसपी दीपक कुमार ने अवगत कराया है कि खुफिया सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि अयोध्या में कुछ आतंकवादी प्रवेश कर सकते हैं इसलिए सतर्कता बढ़ा दी गई. अयोध्या जनपद में 67 बैरियर पॉइंट पर पुलिस बल द्वारा चार पहिया और दुपहिया वाहनों की सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. एसएसपी ने बताया कि जनपद के होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, रेलवे और बस स्टेशन की भी सघन चेकिंग कराई जा रही है.

दूसरी ओर दिल्ली में पकड़े गए संदिग्ध आतंकी से पूछताछ करेगी और यह जानने का प्रयास करेगी. क्यों उससे जुड़े स्लीपर सेल के कौन-कौन से लोग और हैं. माना जा रहा है कि अभी स्लीपर सेल में चार पांच लोग हैं जो पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, इन्हें पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है.

अयोध्या में कोई आतंकवादी प्रवेश न करने पर इसके लिए जबरदस्त नाकेबंदी की गई है. बताते चलें कि 5 अगस्त राम मंदिर भूमि पूजन के 1 दिन पहले श्रावस्ती से संदिग्ध आतंकवादी को एटीएस लखनऊ की टीम ने पकड़ा था और उसे लखनऊ ले गई थी. पकड़े गए संदिग्ध से लंबी पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया था. माना जा रहा है कि बलरामपुर में पकड़ा गया कथित आतंकवादी 4/5 अगस्त को पकड़े गए संदिग्ध से संबंध था.

इधर अयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर के इर्द गिर्द सुरक्षा घेरा सघन कर दिया गया. अयोध्या में प्रवेश करने वाले हर आदमी से उसकी आईडी मांगी जा रही और पूछताछ की जा रही है .
दिल्ली में पकड़े गए आतंकवादी कि बलरामपुर जनपद स्थित घर पर छापा डालकर सघन तलाशी ली गई है. जिसमें उसके घर से विस्फोटक और संदिग्ध दस्तावेज मिले हैं. इससे इस संगठन से जुड़े अन्य सदस्यों की जानकारी हासिल की जा रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो और रघुकुल समर्थकों के बीच झड़प में गोलीबारी और बमबाजी

Next Post

आम्रपाली कोल परियोजना की ज्वलंत समस्याओं से रूबरू होंगी JMM विधायक सीता सोरेन

Next Post
आम्रपाली कोल परियोजना की ज्वलंत समस्याओं से रूबरू होंगी JMM विधायक सीता सोरेन

आम्रपाली कोल परियोजना की ज्वलंत समस्याओं से रूबरू होंगी JMM विधायक सीता सोरेन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d