BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जम्मू-कश्मीर के बारामूला से आतंकी गिरफ्तार

by bnnbharat.com
August 27, 2019
in समाचार
जम्मू-कश्मीर के बारामूला से आतंकी गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

श्रीनगर : जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला जिले से एक आतंकी को गिरफ्तार किया गया है. यह गिरफ्तारी सुरक्षा एजेंसियों ने एक चेकिंग ऑपरेशन के दौरान किया. अधिकारियों ने मंगलवार को इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि पुंछ में नियंत्रण रेखा (एलओसी) से लगे दो स्थानों पर इस बीच भारी गोलाबारी हुई.

आतंकी को सेना और जम्मू एवं कश्मीर पुलिस के संयुक्त जांच चौकी से डेलिना चौक पर सोमवार को पकड़ा गया.

Also Read This: जगत बासमती चावल का मालिक धोखाधड़ी मामले में हुआ गिरफ्तार

आतंकी के पास से एक एके-47 और एक पिस्तौल बरामद हुई. हालांकि, उसका साथी भागने में कामयाब रहा.

सेना के एक अधिकारी ने कहा कि दूसरा आतंकवादी पास के एक ‘मुहल्ले’ में घुस गया और अभी भी उसे पकड़ने के लिए अभियान जारी है.

अधिकारी ने कहा कि दक्षिण कश्मीर के त्राल में सोमवार को एक आतंकवादी ने एक बकरवाल (एक खानाबदोश जनजाति का सदस्य) को मार दिया. वह उन दो बकरवालों में से एक था, जिन्हें पिछले सप्ताह मंसार भिक इलाके में अज्ञात आतंकवादियों ने अगवा कर लिया था. दूसरा अभी भी लापता है।

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, पाकिस्तान अब नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम उल्लंघन का सहारा ले रहा है.

नियंत्रण रेखा पर सोमवार को संघर्षविराम उल्लंघन के दो मामले पुंछ में भी देखने को मिले. भारतीय सेना ने भी कार्रवाई कर उल्लंघन का मुंहतोड़ जवाब दिया, हालांकि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.

घाटी के बिजबेहरा इलाके में रविवार को पत्थरबाजों ने एक ट्रक ड्राइवर को निशाना बनाया और उसकी हत्या कर दी. पत्थरबाजी के चलते श्रीनगर के पंपोर और हवल इलाके में दो लोग घायल हुए हैं.

सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि घाटी में कुछ स्थानों में पत्थरबाजी की घटना को छोड़कर प्रदेश में कानून-व्यवस्था सुचारु ढंग से काम कर रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड में भाजपा से मुकाबले के लिए विपक्ष एकजुट हो : रामेश्वर उरांव

Next Post

रतुल पुरी मामला : घोटाले की रकम 1400 करोड़ के पार

Next Post
रतुल पुरी मामला : घोटाले की रकम 1400 करोड़ के पार

रतुल पुरी मामला : घोटाले की रकम 1400 करोड़ के पार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d