BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बोधगया ब्लास्ट आरोपी जेएमबी का आतंकवादी गिरफ्तार

by bnnbharat.com
July 3, 2019
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता, 2 जुलाई : कोलकाता पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के सदस्य को पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान जिले से गिरफ्तार किया है। इस आतंकी की तलाश जनवरी 2018 के बोधगया विस्फोट मामले में भी थी। एक अधिकारी ने मंगलवार को इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि विश्वसनीय सूत्रों की जानकारी पर काम करते हुए एसटीएफ के अधिकारियों ने अब्दुल रहीम को कटवा रोड पर बाजेप्रतापपुर चारकुंभ बस स्टॉप से गिरफ्तार किया।

एसटीएफ के अधिकारी ने कहा, “मुर्शिदाबाद जिले के निवासी अब्दुल रहीम को सोमवार शाम को गिरफ्तार किया गया।”

उन्होंने कहा, “वह अब्दुल वहाब (गिरफ्तार), मौलाना यूसुफ (गिरफ्तार) और अन्य जेएमबी आतंकवादियों के साथ जुड़ा हुआ था। वह पश्चिम बंगाल में जेएमबी के धुलियन मॉड्यूल का सक्रिय सदस्य है।”

2018 में बोधगया में हुए धमाके के पीछे धुलियन मॉड्यूल का हाथ था।

अधिकारी ने कहा, “अब्दुल रहीम ने धुलियन मॉड्यूल में भर्ती करवाई और रसद के साथ समूह की मदद की। धमाके के बाद से वह फरार चल रहा था।”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विश्व कप : बांग्लादेश को हरा भारत सेमीफाइनल में

Next Post

रूसी पनडुब्बी में आग से चालक दल के 14 सदस्यों की मौत

Next Post

रूसी पनडुब्बी में आग से चालक दल के 14 सदस्यों की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d