BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला, पुलिस अफसर व CRPF के दो जवान शहीद

by bnnbharat.com
August 17, 2020
in Uncategorized
सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर
Share on FacebookShare on Twitter

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों पर आतंकी हमले का सिलसिला जारी है. सोमवार को बारामुला जिले के क्रेइरी इलाके में सीआरपीएफ नाका पार्टी पर आतंकियों ने हमला किया. इस आतंकी हमले में एक स्पेशल पुलिस अफसर और दो सीआरपीएफ के जवान शहीद हो गए हैं.

हमले के बाद आतंकी भागने में कामयाब हो गए हैं. पूरे इलाके को घेर लिया गया है और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक, आज सुबह क्रेइरी क्षेत्र के नाका पार्टी पर खड़े जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों पर आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग की.

जम्मू-कश्मीर के नौगाम में पुलिस पार्टी पर आतंकी हमला, दो जवान शहीद

इस फायरिंग में सीआरपीएफ की 119 बटालियन के दो जवान घायल हो गए, जिनकी बाद में मौत हो गई है. इसके अलावा जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक अफसर की भी मौत हो गई. यानी इस आतंकी हमले में तीन जवान शहीद हो गए. फिलहाल आतंकियों की तलाश की जा रही है.

कश्मीर के बारामूला में आर्मी की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकी हमला, जवान घायल:

इससे पहले पिछले शुक्रवार को आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाया था. शुक्रवार सुबह श्रीनगर के बाहरी इलाके में नौगाम बाईपास पर पुलिस पार्टी पर हमला किया था. आतंकियों द्वारा किए गए इस हमले में दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे. जम्मू-कश्मीर पुलिस के IG विजय कुमार के मुताबिक, इस आतंकी हमले के पीछे जैश ए मोहम्मद का हाथ था.

पिछले कुछ दिनों में आतंकियों की ओर से पुलिस पार्टी और सेना के काफिले पर हमलों में तेजी आई है. अभी दो दिन पहले ही बारामूला के सोपोर में एक सेना की टुकड़ी पर हमला किया गया था, जिसमें एक जवान घायल हुआ था. आतंकियों की ओर से सेना-CRPF और जम्मू-कश्मीर पुलिस की साझा पार्टी पर हमला किया गया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

तेजस्वी का भोजपुरिया अंदाज, कहा- ई सरकार के उखाड़ के फेके के बा

Next Post

भगवान विष्णु के सभी अवतार हमारे, क्यों तकलीफ में है बीजेपी: अखिलेश यादव

Next Post
उन्नाव दुर्घटना : अखिलेश, कांग्रेस ने की सीबीआई जांच की मांग

भगवान विष्णु के सभी अवतार हमारे, क्यों तकलीफ में है बीजेपी: अखिलेश यादव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d