BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आतंकवादी समूह सीमा-पार से दे सकते हैं भारत में हमलों को अंजाम

by bnnbharat.com
October 2, 2019
in Uncategorized
आतंकवादी समूह सीमा-पार से दे सकते हैं भारत में हमलों को अंजाम

Terrorist groups can execute attacks in India from across the border

Share on FacebookShare on Twitter

जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म किए जाने के बाद पाकिस्तानी आतंकवादी भारत में आतंकवादी हमलों को अंजाम दे सकते हैं. अमेरिका ने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान इन आतंकवादी समूहों को काबू में रखे तो इन हमलों को रोका जा सकता है.

भारत-प्रशांत सुरक्षा मामलों के सहायक रक्षा मंत्री रैंडल शाइवर ने वाशिंगटन में कहा कि कश्मीर पर फैसले के बाद कई देशों को डर है कि आतंकवादी समूह सीमा-पार से भारत में हमलों को अंजाम दे सकते हैं.

कश्मीर मुद्दे पर चीन द्वारा पाकिस्तान को समर्थन देने के बारे में पूछे गए एक सवाल में शाइवर ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि चीन इस तरह का कोई संघर्ष चाहेगा या उसका समर्थन करेगा. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान को चीन का समर्थन बहुत हद तक कूटनीतिक एवं राजनीतिक समर्थन है.

शाइवर ने कहा कि चीन ने पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंच पर समर्थन दिया है. संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर मुद्दा ले जाया जाए या नहीं, इस संबंध में कुछ चर्चा हुई तो चीन इसका समर्थन करेगा. लेकिन मुझे नहीं लगता कि इससे ज्यादा चीन कुछ करेगा.

उन्होंने कहा कि चीन का पाकिस्तान के साथ लंबे समय से संबंध है और उनकी भारत के साथ प्रतिद्वंद्विता बढ़ रही है. साथ ही उन्होंने कहा कि भारत चीन के साथ स्थिर संबंध चाहता है.

विदेश मंत्री एस जयशंकर के मौजूदा दौरे का जिक्र करते हुए शाइवर ने कहा कि अमेरिका उनके साथ विचार-विमर्श कर रहा है. बता दें कि भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 एवं 35 ए के अधिकतर प्रावधानों को पांच अगस्त को खत्म कर दिया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

डिवाइन स्कूल में गांधी व शास्त्री जयंती पर प्रतियोगिता का आयोजन

Next Post

ऋतिक और टाइगर की War ने जीता फैन्स का दिल

Next Post
ऋतिक और टाइगर की War ने जीता फैन्स का दिल

ऋतिक और टाइगर की War ने जीता फैन्स का दिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d