BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दिवाली पर बड़ा धमाका कर सकते हैं आतंकी, रेलवे ने जारी किया अलर्ट

by bnnbharat.com
October 19, 2019
in समाचार
दिवाली पर बड़ा धमाका कर सकते हैं आतंकी, रेलवे ने जारी किया अलर्ट
Share on FacebookShare on Twitter

दिवाली और छठ पर रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या पहले से दोगुनी हो जाती है. ऐसे में इस त्योहारी मौसम में यात्रियों के भीड़ को देखते हुए आतंकी और नक्सली भी अपने नापाक इरादों को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं.

रेलवे को एक ऐसी ही किसी आतंकी साजिश की सूचना मिली है. जिसके बाद उसे रोकने के लिए हाई अलर्ट जारी किया है. अलर्ट के बाद बिहार में कई प्रमुख रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई हैं. जीआरपी पुलिस भी संदिग्ध व्यक्तियों पर नजरे बनाए हुए है.

बता दें कि आतंकी और नक्सली हमले की आशंका को लेकर समस्तीपुर मंडल सुरक्षा आयुक्त ने पांच संदिग्ध को लेकर अलर्ट जारी किया है. नरकटियागंज आरपीएफ ने इस संबंध में एक पत्र भी जारी किया है जिसमें चनपटिया, रामनगर, पटखौली थाना समेत बेतिया और नरकटियागंज जीआरपी को अलर्ट पर रहने को कहा गया है. इन जगहों पर दिवाली के मौके पर आतंकी हमले की आशंका जताई है.
पत्र लिखकर जताई गई हमले की आशंका.

वहीं, इसको लेकर समस्तीपुर रेल मंडल के मंडल सुरक्षा आयुक्त अंशुमान त्रिपाठी ने समस्तीपुर, सीतामढ़ी, सुपौल, मोतिहारी, बेतिया, बगहा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, खगड़िया, मधुबनी, बेगूसराय, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और अररिया के जिले के डीएम और एसपी के साथ-साथ मुजफ्फरपुर और कटिहार रेल एसपी को पत्र जारी कर आतंकी हमले की आशंका से अवगत कराया है.

जानकारी के मुताबिक रेलवे के द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि बीते 14 अक्टूबर को गोरखपुर में पांच संदिग्ध दिवाली पर आतंकी साजिश को अंजाम दिए जाने की बात कर रहे थे. जिसमें तीन लोगों की दाढ़ी थी और दो लोग क्लीन सेव थे. इतना ही नहीं उनमें से एक व्यक्ति के बाएं गाल पर कटे का निशान भी था. ये सभी लोग सफेद रंग की एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में सवार होकर कहीं चले गए. हालांकि की रेलवे ने अलर्ट के बाद तमाम जगहों पर चौकसी बढ़ा दी. सभी आने आने-जाने वाले यात्रियों पर विशेष तौर पर नजर रखा जाने लगा. वहीं किसी संदिग्ध को देखने के बाद पुलिस को सूचना देने की बात भी कही गई.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जल्द विधायक निधि की राशि से चमन होगा मुक्तिधाम परिसर : मनीष जायसवाल

Next Post

सरफराज की कप्तानी में कभी नहीं झलका आत्मविश्वास : शोएब अख्तर

Next Post
सरफराज की कप्तानी में कभी नहीं झलका आत्मविश्वास : शोएब अख्तर

सरफराज की कप्तानी में कभी नहीं झलका आत्मविश्वास : शोएब अख्तर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d