जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियां लगातार बढ़ती जा रही है. शनिवार की रात जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में स्थित त्राल में आतंकवादियों ने एक ट्रक को आग के हवाले कर दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक यह ट्रक त्राल के अमीराबाद गांव में सड़क के किनारे खड़ा था. जिसमें आतंकवादियों द्वारा आग लगा दी गई.
सूत्रों के मुताबिक इस हादसे में किसी के घायल होने या मारे जाने की खबर नहीं है. पुलिस आतंकियों की तलाश में जुट गई है.
गौरतलब है कि घाटी से अनुच्छेद 370 हटने के बाद से आतंकवादी बौखलाए हुए हैं और ऐसी घटना को अंजाम दे रहे हैं.
शनिवार को ही जम्मू-कश्मीप पुलिस और सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घाटी के सोपोर इलाके से पांच संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था.
खुफिया सूत्रों से सुरक्षाबलों को जानकारी मिली की सोपोर में पांच संदिग्ध छिपे हुए हैं. जिसके बाद पुलिस और सेना की संयुक्त टीम ने उन्हें पकड़ लिया. पकड़े गए पांचों संदिग्ध लश्कर के मददगार बताए जा रहे हैं. उनसे पूछताछ की जा रही है.

