BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

‘बिहार में आतंकी लेंगे पनाह ‘ केंद्रीय मंत्री के विवादित बयान पर गरमाई राजनीति, BJP ने किया बचाव

by bnnbharat.com
October 14, 2020
in समाचार
‘बिहार में आतंकी लेंगे पनाह ‘ केंद्रीय मंत्री के विवादित बयान पर गरमाई राजनीति, BJP ने किया बचाव
Share on FacebookShare on Twitter

पटना: बिहार चुनाव में आतंकवाद के मुद्दे को लेकर एक बार फिर सियासत गरमा गई है. मंगलवार को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि राजद के जीतने पर बिहार में कश्मीर से आए आतंकी पनाह लेंगे. वहीं, विपक्ष इस बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री पर हमलावर हो गया है. दूसरी तरफ, भाजपा ने केंद्रीय मंत्री के इस बयान का बचाव किया है. राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने राय के बयान के बहाने भाजपा को घेरते हुए कहा है कि वह बेरोजगारी के आतंक पर क्या कहेंगे. 

तेजस्वी ने पूछा- बेरोजगारी और गरीबी के आतंक पर क्या कहेंगे

तेजस्वी यादव ने कहा, बिहार में बेरोजगारी की दर 46.6 फीसदी है. बेरोजगारी, गरीबी, भुखमरी और पलायन के आतंक पर उनका क्या कहना है? 15 साल में उनके डबल इंजन सरकार ने क्या किया? यह उनके एजेंडे से हटने की कोशिश है लेकिन हम एजेंडे पर चुनाव लड़ना चाहते हैं. 

भाजपा ने बयान का किया बचाव

वहीं, भाजपा की तरफ से नित्यानंद राय के बयान का बचाव किया गया है. भाजपा नेता और बिहार भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव ने कहा, नित्यानंद जी के बयान का मतलब था कि भाजपा आतंकवाद के खिलाफ कड़ी लड़ाई लड़ रही है. एक तरह से उनकी टिप्पणी को घुमाया जा रहा है. उन्होंने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के संदर्भ में कहा.

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने क्या कहा था

दरअसल, एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि ‘बिहार में अगर राजद की सरकार बनती है तो कश्मीर में जिस आतंकवाद का हम सफाया कर रहे हैं, वो आकर यहां बिहार की धरती पर पनाह लेगा.’ 

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के बयान को बिहार की विपक्षी पार्टियों ने बड़ा मुद्दा बना दिया है. कांग्रेस नेता संतोष कुमार ने कहा है कि ‘ऐसे मंत्री को केंद्र सरकार को तुरंत बर्खास्त कर देना चाहिए. राष्ट्रपति अविलंब इस मामले का संज्ञान लें. भाजपा नेता चुनावी प्रक्रिया को दूषित करने की कोशिश कर रहे हैं.’ 


 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Bihar Election: BJP नीतीश से दूर जाने के मूड में नहीं है, बढ़ी चिराग की चुनौती

Next Post

BSNL-MTNL की सेवाएं सभी मंत्रालयों व पीएसयू के लिए अनिवार्य हुई

Next Post
BSNL-MTNL की सेवाएं सभी मंत्रालयों व पीएसयू के लिए अनिवार्य हुई

BSNL-MTNL की सेवाएं सभी मंत्रालयों व पीएसयू के लिए अनिवार्य हुई

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d