BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

4464 लोगों का हुआ कोविड-19 टेस्ट, 1.19 लाख लोगों ने पूरा किया क्वारंटाइन

by bnnbharat.com
April 19, 2020
in समाचार
4464 लोगों का हुआ कोविड-19 टेस्ट, 1.19 लाख लोगों ने पूरा किया क्वारंटाइन

4464 लोगों का हुआ कोविड-19 टेस्ट, 1.19 लाख लोगों ने पूरा किया क्वारंटाइन

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु लॉकडाउन का पालन अवश्य करें. सोशल डिस्टेंसिंग के माध्यम से ही इस बीमारी के संक्रमण से बचा जा सकता है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, अभी तक राज्य में 4,464 लोगों का कोविड-19 टेस्ट लिया गया है, जिसमें से 39 पॉजिटिव पाए गये एवं 3,494 लोगों का टेस्ट निगेटिव आया .

वहीं 936 लोगों के टेस्ट का रिजल्ट अभी प्रतीक्षा में है. पॉजिटिव पाए गए लोगों मे 9 बोकारो, 2 हजारीबाग, 1 गिरिडीह, 1 कोडरमा, 2 सिमडेगा, 2 धनबाद एवं 22 रांची के हैं. कोरोना से बचाव के लिए राज्य में 4,062 क्वारंटाइन सेंटर कार्य कर रहे हैं, जिसमें 8,855 लोगों को क्वारंटाइन किया जा रहा है. वहीं 97,418 लोग होम क्वारंटाइन में रह रहे हैं. अभी तक 1,19,000 लोगों ने अपना क्वारंटाइन पूरा कर लिया है.

राज्य में 6,660 दीदी किचन कार्यरत

लॉकडाउन के दौरान कोई राज्य में भूखा न रहे, इस हेतु विभिन्न योजनाओं के तहत लोगों तक भोजन और खाद्य सामग्री पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है. इस कार्य में मुख्यमंत्री दीदी किचन योजना बहुत ही कारगर सिद्ध हो रही हैं.

इस योजना के तहत राज्य के विभिन्न जिलों में 6,660 दीदी किचन द्वारा पिछले 24 घंटे में 4,91,478 लोगों को खाना खिलाया गया है. दीदी किचन द्वारा लोगों को पका हुआ गर्म भोजन खिलाया जाता है. भोजन देते समय सोसल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाता है.

खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा लोगों तक विभिन्न योजनाओं के तहत राशन एवं खाना पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है. विभाग द्वारा प्राप्त आंकड़ो के अनुसार अब तक 1,73,803 लोगों तक अनाज पहुंचा दिया गया है.

वहीं नन पीडीएस के तहत 2,13,316 लोगों तक अनाज उपलब्ध करा दिया गया है. दाल भात के विभिन्न योजनाओं में अब तक 71,66,277 लोगों को खाना खिलाया गया है. सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न राहत कैंपों में 1,81,899 प्रवासी मजदूरों को खाना खिलाया जा रहा है.

एनजीओ एवं वॉलिंटियर्स की 872 टीमों द्वारा राज्य में विभिन्न जगहों पर 29,20,724 लोगों को खाना खिलाया गया है. साथ ही आकस्मिक राहत पैकेट का वितरण भी जरूरतमंदों के बीच किया जा रहा है. अबतक 46,180 लोगों तक विशेष राहत सामग्री के पैकेट पहुंचाये गए हैं.

विश्वव्यापी महामारी कोविड-19 के संक्रमण से देश में 3 मई तक चलने वाले लॉकडाउन की वजह से झारखंड राज्य के कई लोग राज्य के बाहर फंसे हुए हैं. राज्य सरकार उनकी सहायता के लिए प्रतिबद्ध है.

श्रम विभाग से प्राप्त आंकड़ो के अनुसार, अब तक झारखंड के बाहर अन्य राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों में 12,907 जगहों पर 6,12,805 प्रवासी मजदूरों के फंसे होने की जानकारी प्राप्त हुई है. अब तक सरकार द्वारा 11,509 जगहों पर फंसे 4,65,684 मजदूरों के खाने एवं रहने की व्यवस्था की गयी है. सभी लोगों के संबंध में पूरी जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि उन तक आवश्यक मदद पहुंचाई जा सके.

कोरोना संबंधित किसी भी समस्या के लिए राज्य स्तरीय कोरोना नियंत्रण केंद्र के टॉल फ्री नम्बर 181 पर कॉल करें. राज्य स्तरीय कोरोना नियंत्रण केंद्र में कोविड -19 से संबंधित किसी भी तरह की सहायता हेतु टॉल फ्री नम्बर 181 पर सम्पर्क किया जा रहा है.

नियंत्रण केंद्र में कोविड -19 से संबंधित अब तक कुल 18,093 मामले आये, जिनमें से 13,017 मामलों पर सहायता उपलब्ध कराई जा चुकी है.

शेष बचे मामलों पर भी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. नियंत्रण केंद्र में खाद्य आपूर्ति से संबंधित 8,913, विधि व्यवस्था से संबंधित 873, चिकित्सा से संबंधित 948, झारखंड में फंसे व्यक्ति से संबंधित 932 एवं अन्य 1,307 शिकायतों का समाधान किया जा चुका है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

20 से हर पंचायत में मनरेगा योजना का कार्य प्रारंभ होगा: आलमगीर आलम

Next Post

होटल पार्क इन के संचालक ने गरीबों को खिलाया “धुस्का-घुघनी और गुलगुल्ला

Next Post
होटल पार्क इन के संचालक ने गरीबों को खिलाया “धुस्का-घुघनी और गुलगुल्ला

होटल पार्क इन के संचालक ने गरीबों को खिलाया "धुस्का-घुघनी और गुलगुल्ला

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d