BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

टेस्ट सीरीज: दूसरी पारी में भारत को शुरुआती झटका

by bnnbharat.com
October 5, 2019
in समाचार
टेस्ट सीरीज: दूसरी पारी में भारत को शुरुआती झटका

Test Series: Shock to Team India, Ashwin took 7 wickets in his name

Share on FacebookShare on Twitter

विशाखापत्तनम: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 7 विकेट गंवाकर 502 रन बनाए और अपनी पहली पारी घोषित कर दी. जवाब में दक्षिण अफ्रीका अपनी पहली पारी में 431 रनों पर ऑलआउट हो गई. पहली पारी के आधार पर भारत को 71 रनों की बढ़त मिली. दूसरी पारी में भारत ने एक विकेट गंवाए 23 रन बना लिए हैं. चेतेश्वर पुजारा (0 रन) और रोहित शर्मा (15 रन) क्रीज पर हैं.

दक्षिण अफ्रीका अपनी पहली पारी में 431 रनों पर ऑलआउट हो गई. पहली पारी के आधार पर भारत को 71 रनों की बढ़त मिली. दक्षिण अफ्रीका को यहां तक पहुंचाने में डीन एल्गर और क्विंटन डी कॉक का अहम योगदान रहा है. एल्गर ने 160 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 287 गेंदों का सामना किया और 18 चौकों सहित चार छक्के लगाए.

डि कॉक ने 163 गेंदों पर 16 चौके और दो छक्कों की मदद से 111 रन बनाए. इन दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 164 रनों की पार्टनरशिप हुई. इन दोनों के अलावा कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 55 रनों का योगदान दिया. फाफ डु प्लेसिस और डीन एल्गर ने पांचवें विकेट के लिए 115 रन जोड़े.

रविचंद्रन अश्विन ने मौके का पूरा फायदा उठाते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली पारी में 7 विकेट झटके. अश्विन ने एडेन मार्करम, थ्यूनिस डी ब्रुइन, फाफ डु प्लेसिस, क्विंटन डि कॉक, वर्नोन फिलेंडर, केशव महाराज और कैगिसो रबाडा को अपना शिकार बनाया. रवींद्र जडेजा ने दो सफलताएं अर्जित कीं. ईशांत शर्मा के हिस्से एक विकेट आया.

विशाल स्कोर के सामने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज दबाव में दिखे. 14 के कुल स्कोर पर अश्विन ने एडेन मार्करम (5) को बोल्ड कर मेजबान टीम को पहली सफलता दिलाई. थेयुनिस डे ब्रूइन ने चार रनों का योगदान दिया और 31 के कुल स्कोर पर अश्विन का दूसरा शिकार बने.

टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी सात विकेट के नुकसान पर 502 रनों पर घोषित कर दी. भारत के लिए मयंक अग्रवाल ने सबसे ज्यादा 215 और रोहित शर्मा ने 176 रनों की पारियां खेलीं. मयंक ने अपनी पारी में 371 गेंदों का सामना किया तो वहीं रोहित ने 244 गेंदों का सामना किया. दोनों ने अपनी पारी में 23-23 चौके और छह-छह छक्के लगाए.  मयंक अग्रवाल ने अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक लगाया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

इराक: भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन जारी

Next Post

योगी आदित्यनाथ ने वन्यजीव संरक्षण को लेकर जागरूकता मोबाइल ऐप किया लांच

Next Post
योगी आदित्यनाथ ने वन्यजीव संरक्षण को लेकर जागरूकता मोबाइल ऐप किया लांच

योगी आदित्यनाथ ने वन्यजीव संरक्षण को लेकर जागरूकता मोबाइल ऐप किया लांच

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d