BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

टेस्ट सीरीज: 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे

by bnnbharat.com
October 10, 2019
in समाचार
टेस्ट सीरीज: 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे

Test Series: Team India lead 1–0 in 3 Test series

Share on FacebookShare on Twitter

पुणे: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है.  टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने एक विकेट गंवाकर 60 रन बना लिए हैं. चेतेश्वर पुजारा (6 रन) और मयंक अग्रवाल (30 रन) क्रीज पर हैं. टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पिछले मैच के हीरो रोहित शर्मा 14 रन बनाकर आउट हो गए. रोहित शर्मा को कैगिसो रबाडा ने विकेट के पीछे क्विंटन डि कॉक के हाथों कैच आउट करा कर पवेलियन लौटा दिया.

इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और मेजबान अफ्रीका को गेंदबाजी सौंपी. टीम इंडिया में एक बदलाव हुआ है. हनुमा विहारी की जगह उमेश यादव को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया है. वहीं साउथ अफ्रीका ने डेन पीट की जगह एरिक नॉर्टजे को अंतिम 11 में शामिल किया है.

यह टेस्ट मैच विराट कोहली का बतौर कप्तान 50वां टेस्ट मैच है. वह ऐसा करने वाले भारत के दूसरे कप्तान हैं. उनसे पहले महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के लिए 50 से ज्यादा टेस्ट मैचों में कप्तानी की है.

11वीं टेस्ट सीरीज जीतने की दहलीज पर

भारतीय टीम घरेलू सरजमीं पर रिकॉर्ड लगातार 11वीं टेस्ट सीरीज जीतने की दहलीज पर है. टीम इंडिया अपनी धरती पर फरवरी 2013 से लगातार टेस्ट सीरीज जीत रही है. फिलहाल भारत और ऑस्ट्रेलिया लगातार 10-10 टेस्ट घरेलू सीरीज जीतकर बराबरी पर हैं. ऑस्ट्रेलिया ने दो बार (नवंबर 1994 से नवंबर 2000 और जुलाई 2004 से नवंबर 2008) अपनी धरती पर लगातार 10-10 टेस्ट सीरीज जीती है.

भारत का यह दूसरा टेस्ट मैच

पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भारत का यह दूसरा टेस्ट मैच है. इससे पहले इस मैदान पर एकमात्र टेस्ट भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 23 फरवरी 2017 में खेला गया था. इस मैच में भारतीय टीम को 333 रन से हार मिली थी.

क्रिकेट में अपना पहला दोहरा शतक जड़ा

रोहित शर्मा ने लगातार दो शतक जमाकर टेस्ट क्रिकेट में एक बेहतरीन सलामी बल्लेबाज के रूप में उभरने के संकेत दिए हैं. मयंक अग्रवाल भी हर मौके को भुनाने के फन में माहिर हैं. विशाखापत्तनम में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला दोहरा शतक जड़ा, जिससे कम से कम घरेलू हालात में तो भारत की शीर्षक्रम की समस्या सुलझती नजर आ रही है.

भारतीय बल्लेबाजों की हालत खस्ता

भारत को इसके बाद बांग्लादेश से भी दो टेस्ट खेलने हैं. रोहित और मयंक के अलावा भारत के पास कोहली, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे और हनुमा विहारी जैसे बल्लेबाज भी हैं. इसी मैदान पर पिछली बार 2017 में स्पिनरों की मददगार पिच पर ऑस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने भारतीय बल्लेबाजों की हालत खस्ता कर दी थी. उस तरह की पिच मिलने की संभावना हालांकि इस बार नहीं है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

किसानों की बढ़ सकती है मुश्किलें, आलू के दाम छू सकते हैं आसमान

Next Post

सलमान खान के बंगले पर क्राइम ब्रांच का छापा, हाथ लगा 29 साल से वांटेड अपराधी

Next Post
सलमान खान के बंगले पर क्राइम ब्रांच का छापा, हाथ लगा 29 साल से वांटेड अपराधी

सलमान खान के बंगले पर क्राइम ब्रांच का छापा, हाथ लगा 29 साल से वांटेड अपराधी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d