अमन राज,
गोड्डा: आदर्श राजकीयकृत मध्य विद्यालय (बालक) में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी तरुण कुमार घांटी के नेतृत्व में गैर आवासीय पांच दिवसीय निष्ठा प्रशिक्षण के तहत मॉड्यूल एक और मॉड्यूल 12 के विषय में प्रशिक्षणार्थियों को विस्तार से जानकारी दी गई.
पाठ्यक्रम और पाठ्यचर्या के बीच अंतर सिखाया गया. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 1968 तथा 1986 और 2019 के विषय में भी जानकारी दी गई. इसके अलावा मार्गदर्शी सिद्धांत और समावेशी शिक्षा पर भी प्रकाश डाला गया.
विद्यालय के दिव्यांग बच्चों पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई. प्रशिक्षक ओमप्रकाश “दीपक” और अजमल हुसैन के द्वारा बड़े ही रोचक और सटीक ढ़ंग से समझाया गया. प्रशिक्षक उदित नारायण ने पाठ्यक्रम और पाठ्यचर्या को खेल के माध्यम से समझाया. प्रशिक्षण लेने वालों में कुमारी बंदना, आशुतोष चंद्र झा, देवेंद्र नाथ मिश्रा, छोटे लाल शर्मा, मधुमिता, राजेश कुमार सिंह सहित 113 प्रशिक्षणार्थी शामिल थे.

