दिल्ली: मानव संसाधन और विकास मंत्री, रमेश पोखरियाल ने जवाहर नवोदय विद्यालय में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया के बारे में एक बड़ा ऐलान किया है.
शिक्षा मंत्री ने कहा कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद नवोदय विद्यालय समिति द्वारा अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा. इसके बाद नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी. उन्होंने यह जानकारी हाल ही में एक वेबिनार के दौरान दी.
मानव संसाधन और विकास मंत्री ने शिक्षकों के एक सवाल जवाब पर बताया कि पीजीटी, टीजीटी, एलडीसी, एसी, लाइब्रेरियन और अन्य के पदों के लिए अंतिम परिणाम और नियुक्ति पत्र लॉकडाउन के बाद नवोदय विद्यालय समिति द्वारा जारी किए जाएंगे.
शिक्षा मंत्री निशंक ने कहा कि नवोदय विद्यालय की भर्ती प्रक्रिया में चयनित शिक्षकों को लॉकडाउन खत्म होने के बाद नियुक्ति पत्र मिल जाएगा. ‘इसके अलावा उन्होंने बताया कि, ‘सरकार का मानना है कि शिक्षकों के पद खाली नहीं रहने चाहिए और मंत्रालय सभी रिक्तियों को भरने के लिए हर संभव मदद कर रहा है.

